- Hindi News
- व्यापारियों को नवंबर से ही मिलेगी मंडी टैक्स में छूट
व्यापारियों को नवंबर से ही मिलेगी मंडी टैक्स में छूट
भास्कर संवाददाता - सेंधवा
कपास पर मंडी टैक्स में दी गई छूट नवंबर माह से ही मिलेगी। सेंधवा कॉटन एसोसिएशन द्वारा बुधवार को बड़वानी में मांग करने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंच से घोषणा की। सेंधवा कॉटन एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल ने बताया मंडी टैक्स पर शासन द्वारा दी जा रही छूट की अवधि 23 नवंबर 13 को समाप्त हो गई थी। प्रदेश सरकार ने छूट की अवधि बढ़ाने की घोषणा कर दी थी लेकिन चुनाव व अन्य कारणों से 8 जनवरी को आदेश जारी हुए। ऐसे में व्यापारियों को 23 नवंबर से 8 जनवरी तक बिना छूट के टैक्स भरना था। इससे उन्हें नुकसान होता। इस संबंध में एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने श्रम मंत्री अंतरसिंह आर्य व भाजपा जिलाध्यक्ष एस वीरास्वामी के साथ बड़वानी में मुख्यमंत्री को परेशानी बताकर 23 नवंबर से छूट देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के कैलाश गोईवाला, गोपाल तायल, शरद गोयल, मयंक गोयल, नितिन गोयल भी शामिल थे। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को कपास भरी बैलगाड़ी की कलाकृति स्मृति चिन्ह के रूप में दी।
मुख्यमंत्री ने बड़वानी में की घोषणा