पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों की हड़ताल से मंडी में पसरा रहा सन्नाटा

व्यापारियों की हड़ताल से मंडी में पसरा रहा सन्नाटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
खाद्य सुरक्षा ((मानक)) अधिनियम से डरे कृषि उपज मंडी के व्यापारी हड़ताल पर है। वे मंडी में किसानों से उपज नहीं खरीद रहे हैं। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रहेगी। व्यापारी चाह रहे हैं कि हमें इस अधिनियम से मुक्त रखा जाएं। वे गुरुवार को कलेक्टर, एसडीएम और मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे। बुधवार को दिनभर कृषि उपज मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। किसान उपज लेकर नहीं आए। मंडी कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।
मंडी व्यापारियों को अधिनियम से मुक्त रखने के लिए चैंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारी गुरुवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा। अशोक अग्रवाल ने बताया गुरुवार सुबह ११ बजे कलेक्टर, एसडीएम और मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बुधवार को चैंबर ऑफ कामर्स कार्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया कि वे अधिनियम के संबंध में २८ जनवरी दोपहर 1 बजे अग्रवाल धर्मशाला में रणनीति बनाएंगे। इसके बाद २९ जनवरी से लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए फ्री कर दिया जाएगा।




: खाद्य सुरक्षा कानून के विरोध में व्यापारियों के आह्वान पर अनाज मंडी अनिश्चितकालीन बंद