पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएजेंसी - कोच्चि
केरल की नर्सों पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे कुमार विश्वास ने अपने बयान पर माफी मांग ली है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने कहा कि उनका इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।
कवि से नेता बने विश्वास ने आप की केरल इकाई को अपना बयान भेजा है। इसमें कहा है, ‘मुझे पता चला है कि मेरे एक कवि सम्मेलन की वीडियो क्लिप से केरल में रहने वाले मेरे कई दोस्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि मैं धर्म, क्षेत्र, लिंग, जाति या समुदाय के आधार पर भेदभाव में यकीन नहीं रखता। कवि सम्मेलन में चुटकुले या कविताएं हल्के-फुल्के मूड में सुनाई जाती हैं। इनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं होता।’
क्या अब शत्रुघ्न सिन्हा और राजबब्बर भी माफी मांगेंगे
कुमार विश्वास ने बुधवार को यह भी कहा कि उन्होंने तो अपने बयान पर माफी मांग ली है। लेकिन क्या राजबब्बर ‘इंसाफ के तराजू’ के दुष्कर्म और शत्रुघ्न सिन्हा ‘शैतान’ की भूमिका के लिए भी माफी मांगेंगे।
राजनीतिक पिकनिक मनाने आए हैं राहुल: कुमार विश्वास
अमेठी में महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को दिखाए काले झंडे
अमेठी - कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में विरोध का सामना करना पड़ा। रीता सिंह जनकल्याण समिति की कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए। जवाब में राहुल ने मीडिया से कहा कि हमने महिलाओं के मुद्दों पर भी काफी काम किया है।’
अमेठी से चुनाव लडऩे की घोषणा कर चुके कुमार विश्वास ने कहा है, ‘राहुल गांधी राजनीतिक पिकनिक पर इस क्षेत्र में आए हैं। लोगों का दर्द बांटने के लिए नहीं। अमेठी के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।’ आम आदमी पार्टी के नेता विश्वास ने कहा, ‘हम उनसे (राहुल से) बात करना चाहते हैं। वे बताएं कि उन्होंने अमेठी के लिए, यहां के गांवों के लिए क्या-कुछ किया।’
विश्वास की विवादित टिप्पणी 2008 में हुए एक कवि सम्मेलन की है। इससे संबंधित वीडियो क्लिप एक सोशल साइट पर अपलोड की गई है। विश्वास इसमें कहते हैं कि केरल की ‘काली-पीली’ नर्सों को देखकर लगता है कि यह सही में सिस्टर है। जबकि नॉर्थ इंडिया की नर्स शानदार हैं।
क्या कहा था विश्वास ने
केरल में हुआ विरोध प्रदर्शन
विश्वास की टिप्पणी सामने आने के बाद केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। 20 जनवरी को ‘आप’ के स्थानीय दफ्तर में तोडफ़ोड़ भी की थी। मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने भी कुमार विश्वास से अपने बयान को लेकर माफी मांगने की मांग की थी।
केरल की नर्सों को कहा था ‘काली-पीली’, अब कहा, भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था इरादा
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.