- Hindi News
- बड़वानी के सहायक सांख्यिकी अधिकारी को भेजा जेल
बड़वानी के सहायक सांख्यिकी अधिकारी को भेजा जेल
भास्कर संवाददाता - खरगोन
यौन शोषण के आरोपी सहायक सांख्यिकी अधिकारी को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को हिरासत मे लिया। न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया मंगलवार को एक तलाकशुदा आंगनवाड़ी कायर्कर्ता ने बड़वानी के सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुरेश शिंदे पर यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में महिला ने बताया था उसका विवाह गोगावां में हुआ था। कुछ समय बाद उसका तलाक हो गया। इसके बाद उसकी मुलाकात शिंदे से हुई। आरोप है १ अगस्त २००७ से उसके साथ यौन शोषण हो रहा है। 31 दिसंबर 13 व 1 जनवरी 14 को भी उसके साथ कुंदानगर में दुष्कर्म हुआ। साथ ही उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। जानकारी के अनुसार श्री शिंदे पहले खरगोन में पदस्थ थे।