पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • > प्रधान पाठक शिक्षकों में आक्रोश, जिला परियोजना समन्वयक से शिकायत

> प्रधान पाठक-शिक्षकों में आक्रोश, जिला परियोजना समन्वयक से शिकायत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - नेपानगर
खकनार ब्लॉक के प्रधान पाठक और शिक्षकों को प्रशिक्षण का मानदेय नहीं मिला है। प्रशिक्षण मार्च-अक्टूबर में दिया गया था। लेकिन आज तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे प्रधान पाठक-शिक्षकों में आक्रोश है। इसको लेकर मप्र राज्य कर्मचारी संघ खकनार ब्लॉक अध्यक्ष महेश वर्मा ने बुधवार को जिला परियोजना समन्वयक को शिकायत भेजी है। श्री वर्मा ने बताया मार्च में करीब 40 प्रधान पाठकों का पांच दिनी आरटीई प्रशिक्षण हुआ था। इसमें खकनार ब्लॉक के माध्यमिक-प्राथमिक स्कूलों के प्रधान पाठकों को प्रशिक्षण दिया गया था। इसी तरह एबीएल के तहत करीब 400 शिक्षकों को अक्टूबर में दो चरणों का प्रशिक्षण दिया गया था। प्रधान पाठकों के प्रशिक्षण को 10 और शिक्षकों के प्रशिक्षण को चार महीने बीत चुके हैं। लेकिन आज तक मानदेय नहीं मिला है।
किया जा चुका भुगतान
इस संबंध में जिला परियोजना अधिकारी आरएल उपाध्याय ने बताया हमारे द्वारा मार्च में हुए प्रधान पाठक और अक्टूबर में दो चरणों में हुए शिक्षकों के प्रशिक्षण से पहले ही मानदेय का भुगतान किया जा चुका है। हमारी ओर से राशि नहीं रोकी गई है।



प्रशिक्षण, आज तक नहीं मिला मानदेय