पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेगांव क्षेत्र में नहर लाने और कॉलेज खोलने की रखी मांग

सेगांव क्षेत्र में नहर लाने और कॉलेज खोलने की रखी मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - सेगांव
बड़वानी से खरगोन सड़क यात्रा के दौरान बुधवार रात्रि दस बजे गांव पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर पुष्पहारों से स्वागत किया। स्थानीय बस स्टैंड पर भाजपा के गजेंद्र पटेल के साथ लोगों ने ढोल ताशो व पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ हीरालाल पाटीदार, दिनेश मिश्रा, हरिओम यादव, धीरज मिश्रा, मुकेश पटेल, सत्येंद्र मंडलोई, संतोष राठौड़, अशोक प्रजापत, शांतिलाल चौहान भी उपस्थित रहे। मातेश्वरी साख संस्था अध्यक्ष हीरालाल पाटीदार ने तहसील मुख्यालय में महाविद्यालय खोलने के साथ ही क्षेत्र में नहर लाने की मांग का एक ज्ञापन भी सौंपा। उनके साथ किसान एवं भानपा नेता भी उपस्थित रहे। रात्रि 10 बजे के दौरान रिमझिम बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को देखने उमड़े। देर रात गांव पहुंचे मुख्यमंत्री श्री चौहान को लोग मामा कहकर पुकारते नजर आए। इसके बाद श्री चौहान खरगोन के लिए रवाना हो गए।




सीएम का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्ख्या में लोग पहुंचे।

मुख्यमंत्री का आतिशबाजी एवं पुष्पहारों से स्वागत