पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिस्टान, सेगांव व टांडाबरूड़ को नगर परिषद का दर्जा दें

बिस्टान, सेगांव व टांडाबरूड़ को नगर परिषद का दर्जा दें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खरगोन/बिस्टान
खरगोन प्रवास में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भगवानपुरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भेंटकर बिस्टान, टांडाबरूड़ व सेगांव को नगर परिषद का दर्जा देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने उक्त मांग पर विचार कर शीघ्र घोषणा करने का आश्वासन दिया। बिस्टान क्षेत्र के तिलोकचंद सोलंकी, मांगीलाल राठौड़, बिस्टान सरपंच कुसुम मोरे, रमेश मोरे, राजू पाटिल, दिनेश सोलंकी, पंच लक्ष्मीनारायण पाटिल, धन्नालाल पंडित, जगदीश पाटील आदि ने गजेंद्र पटेल के साथ मुख्यमंत्री से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बिस्टान सहित टांडाबरूड़ व सेगांव को नगर परिषद का दर्जा देने संबंधी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रस्तावित बिस्टान नगर परिषद क्षेत्र में बिस्टान, घट्टी, जगन्नाथपुरा, अनकवाड़ी, बन्हेर ग्राम पंचायत क्षेत्र को शामिल करने की मांग की। बिस्टान की जनसंख्या 13 हजार, अनकवाड़ी व बन्हेर पांच-पांच हजार, जगन्नाथपुरा व घट्टी चार-चार हजार है। श्री पटेल व श्री सोलंकी ने बताया सभी पंचायतें बिस्टान की सीमा से लगी हुई हैं। उक्त गांवों की जनता भी चाहती है कि बिस्टान को नगर परिषद का दर्जा मिलने पर क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। श्री चौहान ने शीघ्र इस दिशा में कार्रवाई करने आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने, सिरवेल क्षेत्र के गांवों में विद्युतीकरण की मांग भी की।




कार्यकर्ताओं ने टीआई श्री वर्मा से केस दर्ज करने की मांग की।

‘आप’ ने की मुख्यमंत्री पर कार्रवाई की मांग



विद्यार्थियों की मांग पर स्कूल भवन की मंजूरी

बिस्टान में शैक्षणिक व अन्य समस्याओं को लेकर एक सप्ताह से चल रहे विद्यार्थियों के आंदोलन को मुख्यमंत्री के आगमन पर सफलता मिली। विद्यार्थी नरेंद्र मंडलोई, जितेंद्र धूपिया, अध्यक्ष यामिनी अग्रवाल ने नवीन हायर सेकंडरी स्कूल भवन बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने भवन मंजूरी का ऐलान किया।

भगवानपुरा विस में एक भी नगर परिषद नहीं

भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र के तीन बड़ी ग्राम पंचायतों को सेंटर बनाकर अलग-अलग नगर परिषद स्थापित करने की मांग की हैं। इसमें बिस्टान, टांडाबरुड़ व सेगांव क्षेत्र शामिल हैं। उक्त क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं। यहां नगर पंचायतों की स्थापना होती है तो भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं तो मिलेगी ही क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।

भगवानपुरा, सेगांव व झिरन्या में कॉलेज की मांग

अभा आदिवासी विकास परिषद जिलाध्यक्ष विजयसिंह मंडलोई ने मुख्यमंत्री से आदिवासी क्षेत्र भगवानपुरा, सेगांव व झिरन्या में कॉलेज व खरगोन में कृषि कॉलेज शुरू करने की मांग की। संगठन ने आदिवासी क्षेत्र से जुड़ी कई बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता की मांग भी की। इस दौरान परिषद प्रतिनिधि मौजूद थे।

पत्रकार भवन व कॉलोनी की मांग

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से जिला पत्रकार भवन व पत्रकार कॉलोनी बनाने सहित अन्य मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपें। मुख्यमंत्री ने निराकरण संबंधी आश्वासन दिया है। दो दिनी प्रवास में पत्रकारों से भी अवगत हुए। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मामराज सैनी, सुनिल शर्मा, अजीजुद्दीन शेख ने ज्ञापन सौंपे। उन्होंने बताया तत्कालीन जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण दसौंदी के कार्यकाल में पत्रकारों की आवासीय कॉलोनी के लिए सुखपुरी में 1.34 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। इसके प्रीमियम भू-भाटक की 10 प्रतिशत राशि जमा नहीं कर पाने से आवंटन लंबित है। जिला मुख्यालय पर जिला पत्रकार संघ का भवन भी नहीं है। जिलेभर के पत्रकारों को जिला मुख्यालय पर असुविधा होती है। स्थायी जनसंपर्क अधिकारी की भी मांग रखी गई। इसके अलावा नपा द्वारा दुकान आवंटन आरक्षण नीति अनुसार करने व अन्य सुविधाओं की भी मांग की।

बिजलीकर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति दें

बिजलीकर्मियों ने अनुकंपा नियुक्तिकी मांग की। रवि पाटीदार ने ज्ञापन में बताया सभी विभागों में अनुकंपा नियुक्ति मिल रही है, लेकिन बिजली विभाग में नहीं। केबिनेट की बैठकों में 2013 में अनुकंपा नियुक्ति का निर्णय लिया गया था, लेकिन आज तक नियुक्ति संबंधी कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर जबलपुर शक्तिभवन के सामने लगभग 325 से भी अधिक दिनों से हडताल पर है।

सीएम से मांग : प्रतिनिधियों ने आदिवासी क्षेत्र में विकास के लिए बताया जरूरी, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन



खरगोन - आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर गुरुवार थाना परिसर में धरना दिया। इसके बाद थानाप्रभारी अजय कुमार वर्मा को सूचना पत्र सौंपकर चले गए। ‘आप’ का आरोप है कि 22 जनवरी को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर हुई सभा में मंच से सीएम ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को जिताने व दिल्ली में कमल खिलाने की बात कही थी। इस बात पर आपत्ति जताते हुए ‘आप’ का कहना है कि सीएम ने सरकारी कार्यक्रम का भाजपाईकरण कर संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। ‘आप’ के महिमाराम भार्गव, रामेश्वर बड़ोले, नितिन कुलमी ने सीएम पर केस दर्ज करने की मांग की है।