विधायक की बात भी नहीं मानी
भास्कर संवाददाता - खंडवा
जावर थाना क्षेत्र के रोहणी गांव में विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जारी हड़ताल गुरुवार को पांचवें दिन भी जारी रही। विधायक देवेंद्र वर्मा ने आंदोलनरत ग्रामीणों से चर्चा कर हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया लेकिन वे नहीं माने। उनका कहना था कि समस्याओं के निराकरण तक वे नहीं डिगेंगे। गांव के लोकश राजपूत ने बताया कि स्टॉप डेम निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच, सरपंच और सहायक सचिव तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जिसके चलते ग्रामीणों को आंदोलन करना पड़ा। गुरुवार को विधायक श्री वर्मा ने यहां पहुंचकर समस्याएं जानी और एक पखवाड़े में इनके निराकरण का भरोसा दिया। इधर, विधायक श्री वर्मा ने बताया कि कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के संबंध में चर्चा की गई है।
पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच कराने शीघ्र कार्रवाई होगी।