पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम के बोझ से दु:खी कर्मचारी चाहते हैं बने लोक सेवा उप केंद्र

काम के बोझ से दु:खी कर्मचारी चाहते हैं बने लोक सेवा उप केंद्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चकर्मचारियों की मांग पर एसडीएम ने कलेक्टर को भेजा प्रतिवेदन
भास्कर संवाददाता - नेपानगर
तहसील कार्यालय के कर्मचारी काम के बढ़ते बोझ से परेशान हैं। वह यहां लोक सेवा उपकेंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की इस समस्या और मांग को देखते हुए एसडीएम सूरज नागर ने कलेक्टर आशुतोष अवस्थी को प्रतिवेदन तैयार कर भेजा है।
राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसील कार्यालय में ही आवेदन फार्म जमा किए जाते हैं। जिसके चलते कर्मचारियों के पास काम का बोझ बढ़ गया है। आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कर्मचारियों के कार्यालयीन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या के निवारण के लिए कर्मचारियों ने नगर में लोक सेवा के उपकेंद्र खोले जाने की मांग की है।




यह होगा फायदा

ये प्रकरण बने फजीहत

> तहसील कार्यालय में प्रति दिन आय, जाति, मूल निवासी, चालू खसरा, बी-1, नक्शा, वन्य प्राणियों से हुई फसल हानि, शौघ्य क्षमता प्रकरण और बीपीएल राशन कार्ड में नाम जोडऩे जैसे आवेदन आते हैं।

> आवेदन लाने वाले लोगों की बढ़ती जा रही भीड़ के कारण कर्मचारियों को प्रत्येक आवेदनों के आवक-जावक की प्रक्रिया को पूर्ण करना होता है। जिसके कारण कर्मचारियों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे है।



कर्मचारियों के अनुसार यदि नगर में लोक सेवा उप केंद्र खोला जाता है तो केंद्र द्वारा फार्म प्राप्त कर उसे तहसील कार्यालय में लाया जाएगा। इससे तहसील कर्मचारियों की परेशानी कम होगी। उन्होंने बताया खकनार एवं बुरहानपुर में केंद्र खोला गया है। इसी प्रकार नेपानगर में भी केंद्र का अनु विभाग खोला जाना चाहिए।

काम के बोझ से दु:खी कर्मचारी चाहते हैं बने लोक सेवा उपकेंद्र