- Hindi News
- रीछ ने हमला कर किसान को घायल किया, सुबह खेत में जान से डर रहे हैं किसान
रीछ ने हमला कर किसान को घायल किया, सुबह खेत में जान से डर रहे हैं किसान
भास्कर संवाददाता - नेपानगर
ग्राम अंबाडा के किसान पांडुरंग कडु पर गुरुवार सुबह 5 बजे रीछ ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। किसान अंबाडा-मानमोडिय़ा रोड स्थित खेत में पानी देने जा रहा था। खेत में पहुंचने पर रीछ ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। जिससे किसान को हाथ और पैर में घाव हो गए। किसान जैसे-तैसे अपनी जान बचा कर ग्रामीणों एवं वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन अफसर कर्मचारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया। बुरहानपुर रेंजर मानसिंह भूरिया ने किसानों को सतर्क रहने की हिदायत दी। इस दौरान डिप्टी रेंजर वायद खान, रामलाल वर्मा, वनपाल विश्वनाथ भावडे, मौजूद थे।
ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
रीछ द्वारा किसान पर किए गए हमले के बाद से किसानों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने खेत में जाना बंद कर दिया। पांडुरंग चौधरी ने बताया खेत में अल सुबह पहुंचकर ही पानी देना होता है, लेकिन क्षेत्र में हुई घटना के बाद से किसानों को खेत जाने में डर लग रहा है। यहां दो रीछ घूम रहे हंै। जो अब खेतों घूमकर फसल के साथ-साथ किसानों को भी नुकसान पहुंचा रहे है। यदि इन्हें शीघ्र रोका नहीं गया तो वे इसी तरह किसान एवं फसलों को नुकसान पहुंचाएंगे।
> सुबह खेत में जाने से डर रहे हैं किसान
पानी लेने जा रहे किसान को रीछ ने किया घायल