पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आप’ ने की मुख्यमंत्री पर कार्रवाई की मांग

‘आप’ ने की मुख्यमंत्री पर कार्रवाई की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खरगोन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर गुरुवार थाना परिसर में धरना दिया। इसके बाद थानाप्रभारी अजय कुमार वर्मा को सूचना पत्र सौंपकर चले गए। आप का आरोप है कि 22 जनवरी को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर हुई सभा में मंच से सीएम ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को जिताने व दिल्ली में कमल खिलाने की बात कही थी। इस बात पर आपत्ति जताते हुए आप का कहना है कि सीएम ने सरकारी कार्यक्रम का भाजपाईकरण कर संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। आप के महिमाराम भार्गव, रामेश्वर बड़ोले, नितिन कुलमी ने सीएम पर केस दर्ज करने की मांग की है।

कार्यकर्ताओं ने टीआई श्री वर्मा से केस दर्ज करने की मांग की।