पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तय समय में क्वालिटी का हो काम

तय समय में क्वालिटी का हो काम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
शहर में किए जा रहे सभी काम तय समय में क्वालिटी के हो। अनुमति विपरीत या बिना परमिशन के हो रहे कामों पर रोक लगाए। अतिक्रमण सख्ती से हटाए। गुरुवार दोपहर भवन विभाग की समीक्षा करते हुए यह बात महापौर भावना शाह ने कही। उन्होंने कहा शहर के सभी मुख्य सड़कों का सर्वे कराए। शहर की सड़कें जल्द बनाएं। लोगों की सुविधओं का खास ध्यान रखे। बैठक में कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली ने इंजीनियर सीमित होने पर स्थानीय कंसलटेंट के माध्यम से भी काम कराए जाने का सुझाव दिया। समय-समय पर लोकल कंसलटेंट को भी काम में ले सकते हैं। बैठक में निगमायुक्त एसआर सोलंकी, लोनिवि समिति प्रभारी अध्यक्ष प्रकाश यादव, उपयंत्री योगेंद्र गंगराड़े, अंतरसिंह तंवर, शाहिन खान, जगदीश जगताप, गोपाल चौहान सहित अन्य कर्मचारी
उपस्थित थे।




: महापौर ने भवन विभाग की समीक्षा बैठक में अफसरों से कहा