- Hindi News
- डीपो की जमीन पीजी कॉलेज को देने की मांग अभाविप
डीपो की जमीन पीजी कॉलेज को देने की मांग- अभाविप
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
अभाविप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से डिपो की जमीन को पीजी कॉलेज को देने की मांग की। बुधवार को शहर आए श्री चौहान को रात में लौटते समय कार्यकर्ताओं ने आवेदन सौंपा। इसमें उन्होंने १२ मांगों का निराकरण करने की मांग की। उन्होंने जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह से भी चर्चा की। परिषद के जिला संयोजक विक्रम चौहान ने बताया एसबीएन पीजी कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित है। जिले के विभिन्न स्थानों से विद्यार्थी शिक्षा हासिल करने यहां आते हैं। प्रबंधन के पास स्थान की कमी है। इसके चलते राज्य परिवहन निगम की जमीन पीजी कॉलेज को दी जाए, ताकि कॉलेज प्रबंधन की स्थान संबंधी समस्या दूर की जा सके। मांगों के निराकरण के लिए उन्होंने श्री चौहान व श्री शाह से चर्चा कर आवेदन सौंपा। इस दौरान परिषद कार्यकर्ता उपस्थित थे।