- Hindi News
- स्केटिंग स्पर्धा में 50 छात्रों ने लिया भाग
स्केटिंग स्पर्धा में 50 छात्रों ने लिया भाग
26 किसानों का दल भोपाल के लिए रवाना
खरगोन - भगवानपुरा के यंत्रदूत ग्राम सिरवेल के 26 किसानों का दल यंत्रदूत ग्राम योजना के तहत भोपाल के लिए रवाना हुआ। आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक एम.एल जैन, सुनील त्यागी, आर.पी. सिंह एवं परियोजना संचालक आत्मा विजय चौरसिया, उप संचालक उद्यानिकी वकीलसिंह गुर्जर ने दल को रवाना किया। दल इंदौर के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र व गेहूं अनुसंधान संस्थान का भ्रमण करते हुए सिहोर जिले के इच्छावर में कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण के बाद भोपाल में केंद्रीय अभियांत्रिकी संस्थान व भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान का भ्रमण करेंगे। साथ ही बुधनी के केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान में प्रशिक्षण व भ्रमण कर 4 दिन बाद लौटेगा।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री चौहान का किया स्वागत
ऊन - ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का जोरदार स्वागत किया। देर रात मुख्यमंत्री के दौरे की खबर लगते ही ग्रामीण बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पास इकट्ठा हो गए। उन्होंने ढोल ताशों के साथ सीएम का स्वागत किया।
जायसवाल का आकस्मिक निधन
टांडाबरुड - स्थानीय निवासी सुरेश जायसवाल 45 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। वे सहकारी समिति अध्यक्ष जगदीश जायसवाल के छोटे भाई थे। गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। शवयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।
भीकनगांव - शहर के समीप संचालित स्कूल एजुकेशन पार्क ने गुरुवार को ईपीएस ओलिंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपप्राचार्य आशीष पंवार एवं संस्था सदस्य राजेंद्रसिंह सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर किया। शहरी की वृंदावन कॉलोनी में हुई प्रतियोगिता में संस्था के 50 छात्रों ने भाग लिया। स्पोटर्स टीचर मनोज मालवी ने बताया प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में तरुण बड़ोले ने प्रथम एवं चंदन सोलंकी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग से छात्र प्रफुल्ल ने प्रथम एवं अभिनव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।