पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाजन ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव विजयवर्गीय

महाजन ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव- विजयवर्गीय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - इंदौर
शहर भाजपा की राजनीति के दो ध्रुव मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सांसद सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को ‘मोदी फॉर पीएम’ कैंपेन की शुरुआत साथ मिलकर की। इस दौरान विजयवर्गीय ने तमाम कयासों को खारिज करते हुए ऐलान किया कि लोकसभा चुनाव में इंदौर से पार्टी की प्रत्याशी महाजन ही होंगी। यह बिल्कुल तय है।
विजयवर्गीय ने प्रदेश की अन्य लोकसभा सीट से स्वयं के चुनाव लडऩे की संभावनाओं से इनकार भी नहीं किया। उन्होंने कहा उनकी इच्छा लोकसभा चुनाव लडऩे की नहीं है लेकिन पार्टी का आदेश हुआ तो वे कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं। इन दिनों विजयवर्गीय समर्थक खंडवा और मंदसौर से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना पर चर्चा कर रहे हैं। मंत्री विजयवर्गीय, सांसद महाजन, विधायक रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी आदि ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाए जाने का आह्वान करते हुए घर-घर जाकर लोगों से नोट भी मांगे। मंत्री ने कहा भाजपा चुनाव के दौरान पहले भी लोगों से सहयोग राशि लेती रही है। पार्टी को आजीवन सहयोग निधि के जरिए भी राशि मिलती है। उन्होंने कहा आज देश में माहौल ऐसा है कि लोग आगे आकर मोदी के लिए तन-मन-धन से कार्य करने को आतुर हो रहे हैं। मंत्री विजयवर्गीय ने विदिशा से मु यमंत्री की कम वोटों की हार के लिए अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को जि मेदार ठहराया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नाम से प्रदेश में कई उम्मीदवार 50-50, 60-60 हजार वोटों से चुनाव जीत गए।