महिलाओं को दिया सुहाग सामग्री
नेपानगर - गुरुवार को नगर के मातापुर बाजार एरिया में प्रगति महिला उपभोक्ता भंडार द्वारा सामूहिक हल्दी-कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर करीब दो बजे प्रारंभ हुए कार्यक्रम में समिति सदस्यों ने नगर की महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष जोगिंदर कोर जॉली सुशीला सारंग, कोकिला भारद्वाज, शारदा मोदी, रुक्मणि, शीला चौधरी, शांति अहिरवार, शकुंतला, रेशम तोमर, रेखा, अरुणा, वंदना, भगवती, मंगला, सुनीता गर्ग, कामिनी भगत, सुमन चिते मौजूद रहे।