पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया, देखी दायरा पंजी

तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया, देखी दायरा पंजी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा

सीएम के आने से पहले सब कुछ अप टू डेट करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के बदले स्वरूप से जिला प्रशासन भी कदम ताल मिलाने का प्रयास कर रहा है। विशेषकर राजस्व, ग्रामीण विकास व निगम प्रशासन को चुस्त दुरुस्त करने का प्रयास हो रहा है। अफसर निरीक्षण करके कार्यालयों की फाइलों स्वयं दुरुस्त कराने में जुट गए हैं। अफसरों का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के आने व औचक निरीक्षण करने में कुछ ऐसा निकले जो भारी पड़े। सोमवार को कलेक्टर नीरज दुबे ने फतेहपुर बमनगांव सड़क व तहसील कार्यालय व नकल शाखा का निरीक्षण किया। सबसे पहले सुबह कलेक्टर ने जनभागीदारी से बन रही सड़क को देखा। यहां केवल पुलियों का काम चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अफसरों से काम की गति तेज करने के लिए कहा।

इसके बाद कलेक्टर लगभग 11 बजे तहसील कार्यालय गए। यहां दायरा पंजी, नामांतरण के प्रकरण व राजस्व के अन्य रिकार्ड देखे। एक-एक करके तहसील के सभी कमरों में गए। वहां रखे रिकार्ड को खंगाला। नायब तहसीलदारों से आरबीसी व राजस्व कार्यों से संबंधित प्रश्न पूछे। इनका जवाब नायब तहसीलदार नहीं दे पाए। कलेक्टर ने लगभग ढाई घंटे तक तहसील कार्यालय के रिकार्ड खंगाले। यहां कुछ भी अपडेट स्थिति में नहीं मिला। कलेक्टर ने सारे रिकार्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए। तहसील कार्यालय के बाद कलेक्टर नकल शाखा में गए। वहां भी रिकार्ड देखा व सही करने के निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान रजिस्टर देखते कलेक्टर नीरज दुबे।

लोक सेवा केंद्रों पर लगेंगे वाटर कूलर

मुख्यमंत्री निरीक्षण में तहसील कार्यालय व लोक सेवा केंद्र देखते हैं। यही कारण है तहसील कार्यालय के साथ लोक सेवा केंद्र को बेहतर किया जा रहा है। शहर सहित जिले के अन्य लोक सेवा केंद्रों पर वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कलेक्टोरेट से पत्र भेजा गया है।



कलेक्टर ने सीएम के आने से पहले सभी कार्यालयों में दुरुस्त किया जा रहा रिकार्ड, सबकुछ अप-टू-डेट करने का प्रयास