- Hindi News
- मोची ने डाले 50, बड़े व्यापारियों ने त्र १० २०
मोची ने डाले 50, बड़े व्यापारियों ने त्र १०-२०
भास्कर संवाददाता - खंडवा
एक वोट-एक नोट और सपोर्ट मोदी अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा नेता धन जुटाने के लिए सड़क पर उतरे। इस दौरान सड़क किनारे मोची की दुकान लगाने वाले रकब और उसके बेटे ने भाजपा की झोली में 50 रुपए डाले, इससे पहले शहर के बड़े व्यापारियों ने ५, १० या २० रुपए का नोट ही डाला। सभा के बाद मंत्री विजय शाह, पूर्व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, विधायक देवेंद्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बांबे बाजार, बुधवारा स्थित दुकानों पर पहुंचकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता का समर्थन और चंदा राशि मांगी। पूर्व सांसद श्री चौहान चंदा राशि का डिब्बा हाथों में थामे हर दुकान पर पहुंचे। अभियान 11 फरवरी तक चलेगा। शुक्रवार से मंडल स्तर पर भी इसकी शुरुआत होगी।
बैल की तरह गर्दन हिलाते हैं प्रधानमंत्री
भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री चौहान ने कहा प्रधानमंत्री बैल की तरह गर्दन हिलाते हैं। जो बिल संसद पास करती है उसे राहुल फाड़कर फेंक देते हैं। राहुल के कहने पर सिलेंडर की संख्या बढ़ाने के मुद्दे पर पीएम मौन स्वीकृति देते हैं। कांग्रेस को पीएम पद की गरिमा का ध्यान नहीं।
एक वोट एक नोट और सपोर्ट मोदी अभियान के तहत राशि देता मोची।
नंदकुमार हमारे दूल्हे
नंदकुमार सिंह चौहान हमारे दुल्हा ((लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी)) हैं। हमारा दल प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा कर चुका है। कांग्रेस अपने प्रत्याशी के नाम उजागर क्यों नहीं कर रही? जनता अब पप्पू ((कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी)) के चक्कर में नहीं आने वाली। यह बात खाद्य मंत्री विजय शाह ने गुरुवार को केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर एक वोट-एक नोट और सपोर्ट मोदी अभियान के शुभारंभ पर कही। सभा का संचालन महामंत्री राजपाल चौहान ने किया।
मांगा चंदा
भाजपा का एक वोट-एक नोट अभियान शुरू, पार्टी के प्रदेश महामंत्री और खाद्य मंत्री उतरे सड़क पर