- Hindi News
- कलेक्टर ने देखा महिला बाल विकास विभाग का कार्यालय
कलेक्टर ने देखा महिला बाल विकास विभाग का कार्यालय
भास्कर संवाददाता - खंडवा
सीएम के आने से पहले सभी कार्यालयों को बेहतर करने के प्रयासों के तहत शुक्रवार को कलेक्टर नीरज दुबे महिला बाल विकास कार्यालय गए। उन्होंने यहां महिला विकास विभाग के रिकार्ड देखे। साथ ही उन्हें अपडेट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मैदानी अमले को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी समय पर खुलने, बच्चों को बेहतर पोषण आहार देने एवं कार्यक्रम अधिकारी को जिले में दौरा करते रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गुप्ता व अन्य अफसर मौजूद थे।
बैठक के कारण टला जिला पंचायत का निरीक्षण
महिला बाल विकास कार्यालय के निरीक्षण के बाद जिला पंचायत जाना था पर कलेक्टोरेट में बैठकें होने के कारण नहीं हो सका। कलेक्टर ने यहां अफसरों को बुलाकर सीएम की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। अफसरों को कार्यालय एवं रिकार्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रगति रिपोर्ट भेजने को कहा गया।