पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई साल से भवन अधूरा कहीं छत से टपक रहा पानी

कई साल से भवन अधूरा कहीं छत से टपक रहा पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - नेपानगर
एसडीएम सूरज नागर ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र के छह छात्रावासों का निरीक्षण किया। सुबह 9 से 12 बजे तक चले निरीक्षण में उन्होंने ग्राम सीवल, हैदरपुर, हिवराफाटा और नावरा के छात्रावास का जायजा लिया। कहीं अधूरे भवन तो कहीं छत से टपकते पानी की समस्या सामने आई। एसडीएम ने छात्रावास अधीक्षकों को अव्यवस्थाएं जल्द दूर करने के निर्देश दिए। अधीक्षकों ने भी उन्हें समस्याएं बताईं। निरीक्षण के दौरान महिला एवं वाल विकास विभाग सुपरवाइजर मंगला दुबे, लीला मकवाना, फिरोजा सिद्दीकी, पटवारी माखनलाल बट्टी, कीर्ति चौहान, दिव्या पौराणिक, सुनीता वाजपेयी भी मौजूद थीं।
सीवल में यह मिली खामियां
एसडीएम नागर सबसे पहले सीवल पहुंचे। यहां के आश्रम और छात्रावास में सर्दी के दौरान भी बच्चे ठंडे पानी से नहा रहे हैं। हैदरपुर में छात्रावास भवन अधूरा होने से 25 बच्चों को माध्यमिक स्कूल के अतिरिक्त कक्ष में रहना पड़ रहा है। अधीक्षक युवराज सुलताने ने बताया करीब 10 साल से भवन अधूरा है। आला अफसरों सहित सरपंच रामदास चतुर्वेदी को कई बार परेशानी बताई। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। बच्चे यहां खुद हैंडपंप से पानी का इंतजाम कर रहे हैं।
यहां चौकीदार भी नहीं है। हिवरा के विमुक्त जाति बालक छात्रावास में छत से पानी टपकने की समस्या देखी। अधीक्षक कमलाकर बोरनारे ने बताया बारिश में यहां दिक्कत बढ़ जाती है। यहां फर्श भी कच्चा है। पानी के लिए यहां मोटर पंप लगाया जाना चाहिए। नावरा के आदिवासी बालक और कन्या छात्रावास में भी अधूरे भवन की समस्या सामने आई। यहां भी बच्चों को माध्यमिक स्कूल के अतिरिक्त कक्षों में रहना पड़ रहा है।




कलेक्टर को कराएंगे अवगत

॥निरीक्षण के दौरान सामने आईं समस्याओं से कलेक्टर आशुतोष अवस्थी को अवगत कराएंगे। साथ ही आदिवासी कल्याण विभाग को भी प्रतिवेदन सौंपेंगे।

सूरज नागर, एसडीएम नेपानगर

निरीक्षण - एसडीएम ने किया ग्रामीण क्षेत्र के 6 छात्रावासों का निरीक्षण अधीक्षकों ने बताई समस्या, अव्यवस्था दूर करने के एसडीएम ने दिए निर्देश