पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप जैसी कार्यकर्ताओं के कारण बदनामी के शिखर पर है खालवा

आप जैसी कार्यकर्ताओं के कारण बदनामी के शिखर पर है खालवा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चरजिस्टर और पोषण आहार पंजी साथ ले गए
भास्कर संवाददाता - खालवा
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर काम करते हुए 12 साल हो गए। क्या अब भी आपकी क्लास लेना पड़ेगी। आप कार्य के प्रति बिलकुल भी गंभीर नहीं हैं। आप जैसी कार्यकर्ताओं के कारण ही खालवा क्षेत्र बदनामी के शिखर पर है।
खालवा के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर नीरज दुबे ने कार्यकर्ता जयश्री डोडे को इस अंदाज में लताड़ लगाई। रजिस्टर की जांच के दौरान एडवांस आंकड़े दर्ज करने तथा पोषण पंजी में गड़बड़ी पाई गई थी। केंद्र में 55 बच्चे दर्ज हैं लेकिन उपस्थित मात्र पांच ही थे। कलेक्टर ने अन्य जांच के लिए अफसरों को भेजने की बात भी कही।
यहां भी किया निरीक्षण
कलेक्टर ने आदिवासी खेल परिसर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। अस्पताल में उन्होंने प्रसव कक्ष, ओपीडी देखी। उन्होंने बीएमओ शैलेंद्र कटारिया को ओपीडी में पर्ची कम्प्यूटराइज्ड करने के निर्देश दिए। उनके साथ सहायक आयुक्त गणेश भाबर, जनपद सीईओ सौरभसिंह राठौर, तहसीलदार आदि भी थे।



प्रमुख सचिव परशुराम भी हुए थे नाराज

23 जून 2012 को प्रदेश के प्रमुख सचिव आर परशुराम ने भी इसी आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां व्याप्त गंदगी और भोजन में तेज मिर्च को लेकर उन्होंने नाराजी जताते हुए कार्यकर्ता को फटकारा था। इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में कोई अंतर नहीं आया।