पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २०० साल पुराने राम मंदिर का नव निर्माण शुरू

२०० साल पुराने राम मंदिर का नव निर्माण शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बीड़
२०० साल से अधिक पुराने गांव के श्रीराम मंदिर के नवनिर्माण का भूमिपूजन गुरुवार को किया गया। गांव का एक भी बुजुर्ग पुराना मंदिर व प्रतिमा स्थापना की सही तिथि नहीं बता सका। भूमिपूजन 108 साल के लालदास बाबा के हाथों कराया गया। मंदिर में स्थापित श्वेत प्रतिमाएं भी प्राचीन हैं। इनकी सुंदरता देखते ही बनती है। मंदिर निर्माण के लिए समिति के पास मात्र पांच लाख रुपए हैं। इसमें एक लाख सांसद मद के शामिल हैं। भूमिपूजन से पूर्व ग्रामीणों की बैठक भी हुई जिसमें निर्माण संबंधी चर्चा के साथ चंदा भी एकत्रित किया गया। ग्रामीणों ने यथाशक्ति दान की घोषणा की।
पहले था गोमती आश्रम
गांव के बुजुर्गों के अनुसार यहां राम मंदिर से पहले गोमती बाबा का आश्रम हुआ करता था। बाबा ने ही आश्रम में मंदिर और राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमाएं स्थापित कराई थीं। संगमरमर की श्वेत मूर्तियां बेहद सुंदर और आकर्षक हैं। आश्रम में रोज सत्संग होता था।



१०८ वर्षीय लालदास बाबा ने किया भूमिपूजन

पहले से है मंदिर

98 साल के रामचरण गुप्ता ने बताया हम 1912 में बीड़ रहने आए थे। उसके पहले से गांव में राम मंदिर स्थापित है। रोज भगवान राम की आरती में जाते थे। गोमती बाबा और उनके शिष्य भगवान बाबा को देखा है। भगवान बाबा ही मंदिर की देख-रेख करते थे। मंदिर में त्योहारों पर विशेष आयोजन होते थे।

जन्म से देख रहा हूं

85 वर्षीय बनवारीलाल ने बताया मेरा जन्म बीड़ में ही हुआ है। तभी से मंदिर जा रहा हूं। मेरे पिता के बताए अनुसार गांव का राम मंदिर दो सौ साल से अधिक पुराना है। मूर्तियां जयपुर से लाई गई थीं। अयोध्या की तरह राम भगवान की आरती भी की जाती थी।

गांव के बुजुर्गों ने कहा