- Hindi News
- एमए हिंदी न्यू कोर्स : द्वितीय की जगह बांटे ओल्ड कोर्स प्रथम प्रश्नपत्र
एमए हिंदी न्यू कोर्स : द्वितीय की जगह बांटे ओल्ड कोर्स प्रथम प्रश्नपत्र
भास्कर संवाददाता - खंडवा
एसएन कॉलेज में एमए हिंदी न्यू कोर्स के विद्यार्थियों को द्वितीय प्रश्नपत्र की जगह ओल्ड कोर्स के प्रथम प्रश्नपत्र से परीक्षा हुई। देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय की गलती से विद्यार्थियों को निर्धारित प्रश्नपत्र नहीं मिल पाए। न्यूकोर्स के प्रश्नपत्र वाले पैकेट में २४ की जगह ३० जनवरी को होने वाले पेपर निकले। आनन-फानन में विवि के निर्देश पर परीक्षा अधिकारियों ने न्यू कोर्स के विद्यार्थियों को द्वितीय प्रश्नपत्र की जगह ओल्ड कोर्स प्रथम प्रश्नपत्र ही बांट दिए। प्रश्नपत्र हल करने के लिए हिंदी के विद्यार्थियों को ३० मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।
शुक्रवार दोपहर २ से ५ बजे की पाली में हिंदी एमएम प्रथम सेमेस्टर ((न्यू एवं ओल्ड कोर्स)) के विषय ‘प्राचीन और मध्यकालीन काव्य तथा उसका इतिहास’ की परीक्षा होनी थी। इसमें न्यू कोर्स के द्वितीय व ओल्ड कोर्स के प्रथम प्रश्नपत्र शामिल थे। विवि परीक्षा विभाग द्वारा भेजे पैकेट के ऊपर विषय तो सही लिखा था लेकिन प्रश्नपत्र ३० जनवरी को होने वाली परीक्षा ‘भारतीय एवं पाश्चात्य काव्यशास्त्र’ का निकला। हिंदी के प्राध्यापक ने बताया न्यू व ओल्ड कोर्स में ३ चेप्टर का अंतर है। ङ्क्षहदी में रेग्यूलर विद्यार्थियों के ८० व प्राइवेट के १०० अंक के प्रश्नपत्र होते हैं। विवि परीक्षा नियंत्रक के निर्देश पर ओल्ड कोर्स का पर्चा बांटा गया।
हिंदी की परीक्षा देते विद्यार्थी।
विवि के निर्देश पर बदले प्रश्नपत्र
॥प्रश्नपत्र एक ही लिफाफे में ओल्ड एवं न्यू कोर्स के आते हंै। एमए हिंदी के पेपर में विवि ने केवल ओल्ड कोर्स के प्रश्नपत्र ही भेजे थे। शिकायत पर विवि के निर्देश से न्यू कोर्स से ङ्क्षहदी एमए की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को ओल्डकोर्स के प्रश्नपत्र दिए गए।ø
-जीएस त्रिवेदी, प्राचार्य, एसएन कॉलेज
एमए राजनीति के विद्यार्थियों को मिले दो रोल नंबर - एमए राजनीति विज्ञान के ५ विद्यार्थियों को २ रोल नंबर मिले। विद्यार्थियों ने बताया एडमिट कार्ड व कॉलेज की सत्यापन शीट में छात्र-छात्राओं ने रोल नंबर अलग थे। विवि प्रशासन के निर्देश पर एडमिट कार्ड के रोल नंबर को निरस्त कर सत्यापन शीट के अनुक्रमांक को मान्यकर परीक्षा दिलाई गई।
५८ को जारी हुए डुप्लीकेट एडमिट कार्ड - एमए राजनीति, हिंदी सहित अन्य विषयों के ५८ विद्यार्थियों को कॉलेज में डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जारी हुए। एमए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को विवि से प्रवेश पत्र नहीं आए। शुक्रवार को परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत परीक्षा नियंत्रक से की। परीक्षा नियंत्रक ने विवि से चर्चा कर विद्यार्थियों को डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जारी किया।