पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • :जेब से मिले दो सौ रुपए, पासपोर्ट फोटो और शरीर पर धारदार हथियार के जख्म

:जेब से मिले दो सौ रुपए, पासपोर्ट फोटो और शरीर पर धारदार हथियार के जख्म

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खरगोन
श्रीनवग्रह मेले में गुरुवार को घुमने आए एक युवक का शव शुक्रवार सुबह बरामद हुआ। उसकी जेब से पुलिस को दो सौ रुपए, उसकी पासपोर्ट फोटो मिली। शरीर पर धारदार हथियार से किए गए जख्म के निशान मौजूद थे। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली शुक्रवार सुबह सुबह ८ बजे कसरावद रोड पर श्रीनवग्रह मेले से आगे सुखपुरी के पास लोगों ने युवक का शव देखा है। कोतवाली से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी जांच की। उसके पास से दो मोबाइल नंबर भी मिले लेकिन उन नंबरों पर पुलिस की बात नहीं हो पाई। बाद में युवक की शिनाख्त राजेश पिता बद्री मानकर २३ निवासी इच्छापुर पिपरी के रुप में हुई। परिजनों ने बताया वह मजदूरी करता था। गुरुवार को श्रीनवग्रह मेले में आया था। घर वापस नहीं लौटा था। उसे संभवत: धारदार हथियार से मारा गया। सिर, हाथ,कलाई, कमर के पास जख्म पाए गए। परिजनों ने फिलहाल किसी से उसकी रंजिश की बात से इंकार किया है। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है।




मेला घूमने आए युवक का शव बरामद, हत्या का केस दर्ज