- Hindi News
- आज से शहर में एक वोट एक नोट के लिए घर घर दस्तक देंगे भाजपाई
आज से शहर में एक वोट-एक नोट के लिए घर-घर दस्तक देंगे भाजपाई
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
शनिवार सुबह १० बजे से शहर में एक वोट-एक नोट के लिए घर-घर दस्तक दी जाएगी। ऐसा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला भाजपाध्यक्ष एस वीरास्वामी के मार्गदर्शन में होगा। इसके लिए जिला महामंत्री सुभाष जोशी ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी भेरूलाल मारू ने बताया प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं मतदान केंद्रों पर स्टेच्यू फॉर यूनिटी के तहत किसानों के परिवार से कृषि के काम में लाए गए उपकरण के लोहे का संग्रहण किया जाएगा। इसी प्रकार भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए एक वोट एक नोट अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में २५ जनवरी को सुबह १० बजे से कारंजा चौराहा, मोटी माता चौक, एमजी रोड, रणजीत चौक, झंडा चौक में खरगोन-बड़वानी के सांसद मकनसिंह सोलंकी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिदातुल्ला शेख, जिला महामंत्री सुभाष जोशी, पूर्व विधायक प्रेमसिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष कोकिला पटेल, राजेश पंडित, भागीरथ कुशवाह, मोहनलाल गोले मौजूद रहेंगे।