- Hindi News
- पहले बड़वानी के पूर्व विधायक अब राजपुर के पूर्व विधायक के बेटे ने संभाली कमान
पहले बड़वानी के पूर्व विधायक अब राजपुर के पूर्व विधायक के बेटे ने संभाली कमान
दो वर्ष पूर्व हुए स्थानापन्न चुनाव में बड़वानी के भाजपा पूर्व विधायक प्रेमसिंह पटेल के पुत्र बलवंतसिंह पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। इस बार राजपुर के भाजपा के पूर्व विधायक देवीसिंह पटेल के पुत्र अंतरसिंह पटेल को जिला पंचायत की कमान मिली है। गौरतलब है कि वर्ष २०१० में तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश पटेल के हटने के बाद बलवंतसिंह पटेल नए अध्यक्ष बने थे। करीब एक वर्ष बाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद कमिश्नर ने श्री पटेल को दोबारा अध्यक्ष पद के लिए बहाली के आदेश दिए। इसके बाद पुन: श्री पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बहाल हुए। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रमेश पटेल रिकार्ड मतों से जीते। विधायक बनने के बाद उन्होंने जिपं अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसे लेकर शुक्रवार को स्थानापन्न चुनाव हुए।