जीनिंग फैक्टरी में घुसा पानी
गुरुवार, शुक्रवार को हुई बारिश अपने साथ आफत लेकर आई। इससे शहर के मोतीबाग, निवाली रोड, शास्त्री कॉलोनी, तलवाड़ी, दावल बेड़ी सहित अन्य क्षेत्र व घरों में पानी भर गया। वरला रोड स्थित जीनिंग फैक्टरी में खुले में रखे कपास, काकड़े और गठन भीग गए। व्यापारियों के अनुसार उन्हें लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा दो साल पहले इस मार्ग पर दोनों ओर नालियां बनाने की मांग उठाई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते जीनिंग परिसर में पानी घुस जाता है। उधर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अधिकारी खेतों में पहुंच गए हैं। शुक्रवार को सेंधवा तहसीलदार मनोज चौरसिया ने गेहूं के साथ अन्य रबी फसलों का जायजा लिया। किसानों का कहना है कि बारिश से कपास का रंग सफेद से पीला पड़ जाता है। उसे सूखने में भी समय लगता है।
फसलों का अवलोकन करते तहसीलदार मनोज चौरसिया एवं अन्य।
भास्कर संवाददाता - बड़वानी/सेंधवा
ठंड के मौसम में बारिश का दौर जारी है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी बारिश से परेशानी बरकरार रही। ठंडी हवाओं के साथ सेंधवा में शुक्रवार सुबह १०.३० बजे करीब ४५ मिनट जोरदार बारिश हुई। बड़वानी, पाटी, पानसेमल में अलसुबह हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद धूप खिली। सुबह एवं शाम को ठंडी हवाएं चली। भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार २४ घंटों के दौरान सबसे ज्यादा पौने दो ((१.६)) इंच बारिश सेंधवा में हुई है। जिले में १ जून से अभी तक ४१.५ इंच औसत बारिश दर्ज की गई है जो पिछले वर्ष ((२२.८)) इंच से १८.७ इंच ज्यादा है।
ठंडी हवाओं के साथ सेंधवा में ४५ मिनट तेज बारिश
बड़वानी, पाटी, पानसेमल में सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर में खिली धूप