- Hindi News
- जमीनों के हिसाब से मुआवजा नहीं दिया तो करेंगे घेराव
जमीनों के हिसाब से मुआवजा नहीं दिया तो करेंगे घेराव
सनावद - ग्रामीण कृषक कल्याण समिति के बैनर तले शुक्रवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किसानों की बैठक हुई। बैठक में कोटल्याखेड़ी, दुलवाड़ा, बरेटी, काकरिया, अंबा, रोडिय़ा, रेहगांव, रूपखेड़ा, मलगांव, डुडगांव। भोगावानिपानी, भगवानपुरा के करीब 200 किसान उपस्थित थे। किसानों को संबोधित करते हुए समिति के महामंत्री पर्वतसिंह राठौड़ ने कहा यदि हमें हमारी जमीनों का सही मुआवजा नहीं मिलता है तो हम 15 फरवरी को एनवीडीए के सीई ऑफिस के बाहर धरना देंगे। इंदिरा सागर ओंकारेश्वर परियोजना की नहर निर्माण में किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया था। मुआवजा गलत प्रक्रिया से निर्धारित कर उसका भुगतान किया है। जिन जमीनों का मुआवजा दोगुना दिया जाना था वहां डेढ़ गुना मुआवजा राशि किसानों को मिली है। जो जमीनें सड़क किनारे थी उनका मुआवजा सही तरीके से किसानों को नहीं मिला। मंदिर परिसर में बैठक दोपहर 12 से 2.30 बजे तक चली।