- Hindi News
- खारक बांध प्रभावित महिलाओं ने नहीं सुनी बात
खारक बांध प्रभावित महिलाओं ने नहीं सुनी बात
ञ्चसमझाइश देने गए एडीएम
लौटे, नहीं शुरू हो सका काम
भास्कर संवाददाता - खरगोन/धुलकोट
भगवानपुरा विकासखंड में खारक बांध प्रभावितों द्वारा तीन दिन से काम बंद कराए जाने को लेकर शुक्रवार दोपहर 1 बजे एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी बांध स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने धरना दे रही बांध प्रभावित महिलाओं को समझाईश देते हुए काम शुरू कराने की बात कही।
एडीएम श्री सूर्यवंशी के साथ भगवानपुरा थाना प्रभारी वीपी भगोरा, एसआर रघुवंशी, एसडीओपी श्री बार्चे भी थे। इस दौरान बांध स्थल पर धरना दे रही कड़वीबाई, नकलीबाई, पठान सिकराम एवं अन्य महिलाओं ने उनसे पुन: सर्वे कर मुआवजा देने की बात कही। इस पर एडीएम श्री सूर्यवंशी ने कहा शासन द्वारा सर्वे किया जा चुका है। उसी के अनुसार उचित मुआवजा भी दिया जाएगा। दोबारा सर्वे नहीं होगा। काफी देर तक समझाने के बाद भी महिलाओं ने उनकी बात नहीं मानी। कोई बात नहीं बनने पर शाम चार बजे एडीएम वहां से लौट गए।
बांध स्थल पर समझाइश देते एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी।