पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परेड और रंगारंग प्रस्तुतियों को दिया गया अंतिम रूप

परेड और रंगारंग प्रस्तुतियों को दिया गया अंतिम रूप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चनेपा लिमिटेड कॢमयों की मौजूदगी में कराया अभ्यास

भास्कर संवाददाता - नेपानगर

गणतंत्र दिवस पर रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में देशभक्ति का उल्लास छाएगा। यहां होने वाले मुख्य समारोह में परेड सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर शुक्रवार तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नेपा लिमिटेड के अफसर-कर्मियों की मौजूदगी में परेड का अभ्यास किया गया। परेड में नेपा लिमिटेड सुरक्षा विभाग का दल, नेपा उच्चतर माध्यमिक स्कूल, सिटीजन हायर सेकंडरी स्कूल, सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस दौरान नेपा लिमिटेड के किसन पटेल, रविंद्र शिवहरे, उमेश मिश्रा, विजय जुमड़े, एरिक साइमन, सिटीजन स्कूल प्राचार्य प्रकाश शिंदे, सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य ज्योत्सना करकरे, नेपा उच्चतर माध्यमिक स्कूल के पीके सिंह सहित अन्य शिक्षक-विद्यार्थी मौजूद थे। मुख्य समारोह के तहत स्टेडियम पर देशभक्ति गीतों के साथ कदम थिरकेंगे। सेंट्रल स्कूल प्राचार्य एके भट्ट ने बताया रागिनी सिह्ना, करूणा इंगले, अमित शर्मा, विकास रावत, रानू मिसाल ने विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुति तैयार कराई है। नेपा उच्चतर माध्यमिक स्कूल में भी शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयारी की गई है। सिटीजन स्कूल में विजय माली, ओलिविया मार्टिन, मंजुलिका यादव, संगीता मिश्रा, रजनी मानकर, संगीता कुलकर्णी ने नृत्य की तैयारी करवाई है। संगीत शिक्षक अशोक महाले द्वारा रचित गीत पर विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे। सरस्वती शिशु मंदिर में मंजूलता लवानिया, विजेता माहोर, देवेंद्र सोनवणे, तेजश्री भागवत, छाया कुलकर्णी ने तैयारी कराई है। श्रम कल्याण समिति की अनुराधा कदम, डीएस राजपूत ने भी सहयोग दिया है।



> नेहरू स्टेडियम पर कल छाएंगा देशभक्ति का उल्लास