- Hindi News
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झलका राष्ट्रप्रेम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झलका राष्ट्रप्रेम
महेश्वर - उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। प्रभातफेरी के रूप में सभी सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थी यहां पहुंचे। सुबह 9 बजे जनपद अध्यक्ष भानुबाई भूरिया ने ध्वजारोहण किया। यहां 11 विद्यालयों के छात्रों ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनसीसी, स्काउट एवं रेडक्रास सदस्यों ने मार्चपास्ट किया। पुरस्कार वितरण भी हुआ। उत्कृष्ट स्कूल, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल एवं बाल विद्या मंदिर को प्रथम पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार मेव एवं नपाध्यक्ष दामोदरदास महाजन, जनपद सीईओ सुनंदा कामले, थाना प्रभारी संतोष मिश्रा शामिल हुए। इसी तरह नपं कार्यालय, तहसील कार्यालय, बाजार चौक, जय स्तंभ चौराहा सहित अशासकीय संस्थाओं में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ।