बालिका व महिला से दुष्कर्म, छेड़छाड़ भी
भास्कर संवाददाता - खरगोन
महिलाओं के प्रति अपराध थम नहीं रहे। जिले के तीन अलग-अलग थानाक्षेत्रों में पुलिस ने महिलाओं से हुए तीन अपराध को दर्ज किया है। इसमें एक बालिका व एक महिला के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य महिला के साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है।
थाना क्षेत्र: गोगावां
घटना कब की : रविवार दोपहर ४ बजे
मामला: २२ वर्षीय महिला को आरोपी धर्मेंद्र पिता दिलीप राजपूत जबरन मिर्च के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया।
कार्रवाई : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
केस: मामले में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।
खेत में ले जाकर महिला से दुष्कर्म
घर में घुसकर
की छेड़छाड़
थाना क्षेत्र: मेनगांव
घटना कब की: रविवार रात ८ बजे
मामला: ३२ वर्षीय महिला का फारुख पिता बख्तावर निवासी सुखपुरी ने घर में घुसकर हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ की।
कार्रवाई : पुलिस ने फारूख की तलाश कर रही है।
केस: मामले में छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है।
सरेराह उठा ले गया किया दुष्कर्म
थाना क्षेत्र : भीकनगांव
घटना कब की: १ जनवरी शाम ५ बजे।
मामला: १५ वर्षीय लड़की को विजय पिता छन्नू नहाल निवासी शकरगांव घर जाते समय रास्ते से उठाकर ले गया था। रविवार को किसी तरह भागकर पुलिस के पास पहुंची।
कार्रवाई: पुलिस टीम विजय की तलाश कर रही है।
केस: आरोपी पर अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज।
महिला अपराध - तीन अलग-अलग घटनाओं में महिला वर्ग के साथ हुई वारदात