- Hindi News
- आरोप प्रत्यारोप के साथ शोर शराबे में ग्रामसभा
आरोप-प्रत्यारोप के साथ शोर-शराबे में ग्रामसभा
ञ्चसीईओ एवं पंचायत निरीक्षक बीच में उठकर चल दिए
भास्कर संवाददाता - बिस्टान
बन्हेर में रविवार भगवानपुरा सीईओ एवं पंचायत निरीक्षक की उपस्थिति में ग्रामसभा हुई। इसमें हितग्राहियों ने योजनाओं का लाभ न मिलने, अनावश्यक अड़ंगेबाजी, राशि वसूली के आरोप लगाए। शोर-शराबे के बीच ग्रामसभा में कोई निर्णय नहीं हो पाया। शोर-शराबे के बीच सीईओ एवं पंचायत निरीक्षक उठकर चल दिए।
ग्रामसभा में सीईओ बीएल मालवीय एवं पंचायत निरीक्षक कमल यादव को ग्रामीणों ने सरपंच रामू गोलकर को आड़े हाथ लेकर आरोप लगाए। अजा वर्ग की हितग्राही बालीबाई ने आरोप लगाया कि सरपंच ने आवास दिलाने के नाम पर एक-एक हजार रुपए लेने के बाद भी आवास का लाभ नहीं मिला। वहीं देवेंद्र कुमावत, पंच रामसिंह परिहार ने कहा कि जो भी शौचालय निर्माण किए गए हैं अधूरे ही हैं। जबकि इसकी पूरी राशि निकाल ली गई है। युवक सुभाष ने आरोप लगाया कि पिताजी के निधन के तीन साल बाद भी राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ नहीं मिला है। इसी तरह कमल कछवाहे, मनीष भावसार, सोहन कछवाहे, ओमप्रकाश कुमावत ने हितग्राहियों को राशनकार्ड एवं जॉबकार्ड बनने के 6 माह बाद भी नहीं बांटे। एक जॉबकार्डधारी आनंदराम पिता पन्नालाल ने सीईओ श्री मालवीय को बताया उनके नाम से हजारों रुपए की राशि आहरित की गई जिसका उसे भी नहीं पता है। पंच भारत पटेल ने पंचायत भवन में दिनभर ताला लगा होने की शिकायत की। ग्रामसभा में काफी शोर होने के चलते कुछ देर बाद ही सीईओ श्री मालवीय एवं पंचायत निरीक्षक कमल यादव वहां से चले गए। सरपंच रामू गोलकर ने इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया।
लिखित में आवेदन करें, जांच कराएंगे
॥ग्रामसभा में शांत रहने के लिए कई बार कहा गया। अनसुनी करने पर अन्य गांव के निरीक्षण पर चले गए। ग्रामीणों की जो भी समस्या है वे लिखित में आवेदन करें। जनपद पंचायत कार्यालय से दल गठित कर जांच करवाएंगे। लिखित में शिकायत करें ताकि निष्पक्ष जांच हो सकें।ø
- बीएल मालवीय, सीईओ भगवानपुरा
सरपंच पर लगाए रुपए लेने के आरोप, नहीं दिया योजना का लाभ
छात्रों को पुरस्कृत किया
छात्रों को कापी व पेन बांटे
उमरखली - स्थानीय हाईस्कूल सहित अन्य स्कूलों में गणतंत्र दिवस मनाया गया। हाईस्कूल मैदान पर सरपंच प्रभु सोलंकी ने झंडा फहराया। छात्रों ने देशभक्ति गीत के साथ कई प्रस्तुतियां दी। कक्षा 10वीं में प्रथम आने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
झिरन्या - पुराने बस स्टैंड पर स्कूली छात्रों द्वारा सामूहिक रुप से गणतंत्र दिवस मनाया गया। छात्रों ने कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जनपद अध्यक्ष वेस्ताभाई पटेल ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। कार्यक्रम के अंत में सरपंच रंगलीबाई धूमसिंह पटेल ने छात्रों को कापी, पेन भेंट की।
महापुरुषों के भेष में बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
बिस्टान - पंचायत परिसर में सरपंच कुसुम रमेश मोरे ने झंडा फहराया। पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी एमएस मर्सकोले, वन परिक्षेत्र कार्यालय में रेंजर एसपी चतुर्वेदी, बालक माध्यमिक स्कूल में प्राचार्य आरएल पाटील, कन्या हाईस्कूल में प्रभारी प्राचार्य ज्योत्सना गीते, विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में कनिष्ठ यंत्री योगेंद्र खरे ने झंडावंदन किया। भारती शिशु मंदिर में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समाजसेवी रमेश नागर एवं प्रधानाध्यापक सुधाकर साठे भी उपस्थित रहे। सांई ज्ञान मंदिर के प्रधानाचार्य हीरालाल लौवंश ने बताया बच्चों ने देवतागण, महापुरुषों के भेष में प्रभातफेरी निकालकर ग्रामीणों को आकर्षित किया। बाड़ी खुर्द में सरपंच सुनीता जगदीश चौहान ने झंडा फहराया। बन्हेर - सहकारी संस्था परिसर में रविवार को अध्यक्ष पाच्या तोमर ने प्रबंधक रामेश्वर कुशवाह एवं उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल की उपस्थिति में झंडा फहराया। मोहनपुरा संस्था में अध्यक्ष कैलाश जमरे, गढ़ी में राजकुमार किराड़े ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रबंधक सुरेशचंद्र पाटीदार, कैलाशचंद्र यादव एवं संचालकगण थे।
अमलाथा में भी मनाया पर्व
पीपलगोन - ग्राम पंचायत अमलाथा में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुई। कक्षा 1 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ग्रामिणों ने खूब सराहा। संचालन अर्जुनसिंह गोयल ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि विजय पाल ने की।
झंडावंदन कर दी प्रस्तुतियां
पीपलझोपा - स्थानीय ग्राम पंचायत एवं हायर सेकंडरी स्कूल में सरपंच राहबाई विजय सोलंकी ने झंडावंदन किया। इसी तरह कन्या माध्यमिक स्कूल में भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने किया। इस अवसर पर शिक्षक अंजनीकुमार एवं बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दलसिंह सोलंकी थे।
ध्वजारोहण, बांटे पुरस्कार
नृत्य, नाटक की प्रस्तुति दी
आदिवासी नृत्यों की रही धूम
खामखेड़ा - स्थानीय हाई स्कूल प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य ओमप्रकाश बनडे ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह सरस्वती हाई स्कूल में प्राचार्य बीके बिरले ने झंडा फहराया। छात्रों ने राष्ट्रगीत, भजन, कविता, नाटक की सुंदर प्रस्तुतियां दी। मां शारदा हाई स्कूल में रामलाल यादव कवडी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
धुलकोट - शासकीय माध्यमिक शाला, विवेकानंद स्कूल, होली स्प्रिट स्कूल में गणतंत्र दिवस की 65वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। माध्यमिक शाला में झंडावंदन प्राचार्य विनोद सांवलिया ने किया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति में रंगे नृत्य, नाटक की प्रस्तुति दी गई। प्रतिभावन छात्रों को नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के प्रबंधक सुधीर परसाई ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विधायक विजय सोलंकी, पूर्व विधायक जमनासिंह सोलंकी एवं सरपंच जगदीश सोलंकी भी उपस्थित थे।
भग्यापुर - पंचायत एवं हाईस्कूल परिसर में झंडावंदन सरपंच आशा ठाकुर ने किया। समीप गांव बागदरी एवं मोगरगांव में सरपंच मस्ताराम पटेल एवं पिपलपाटी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सिलदार पटेल ने झंडावंदन किया। हाईस्कूल मैदान पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इसमें हास्य नाटक के साथ राजस्थानी नृत्य व आदिवासी नृत्य पेश किये गए। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य महेश मालवीया, विजय मालवीया, नानसिंह सयदे, विजय मंडलोई, डॉ चेतन कलमे, भगवती बघेल उपस्थित थे।
समाजसेवी व विद्यार्थी सम्मानित
भीकनगांव - छोटा चौराहा पर झंडावंदन कार्यक्रम में मयूर ग्रुप के डॉ. रामचंद्र जायसवाल ने झंडावंदन किया। कन्या शाला मैदान पर हुए कार्यक्रम में जनपद पंचायत में अध्यक्ष अजमेरसिंह रावत ने झंडा फहराया। श्री रावत ने मुख्यमंत्री का संदेश का वाचन भी किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। एसडीएम केके मालवीय ने डॉ. जायसवाल का सम्मान किया। इसी तरह विधायक झूमा सोलंकी ने बिरसा मुंडा समाज सेवा समिति की ओर से शाल व शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान नपं अध्यक्ष ममता जायसवाल भी मौजूद थी। शकरगांव में हाईस्कूल में छात्रों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरपंच सुमनबाई, गुलाबचंद करोड़ा, प्रहलाद पटेल, हेमंत चौहान व ग्रामीण उपस्थित थे। नायब तहसीलदार फरीदा खान ने विशेष मध्यान्ह भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता परखी। बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किये गए।
ध्वजारोहण कर फहराया तिरंगा
कसरावद - गणतंत्र दिवस मनाया गया। संस्था अध्यक्षों ने सम्मान के साथ सलामी देकर तिरंगे को फहराया। नगर परिषद में अध्यक्ष शोभा जायसवाल, जनपद पंचायत में अध्यक्ष संजय जायसवाल, कृषि मंडी में अध्यक्ष मांगीलाल गाडगे, देवश्री संस्था में अध्यक्ष चंदू पाटीदार, सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार ने झंडावंदन कर सलामी दी।
कन्या शाला के छात्रों ने रैली निकाली
घुघरियाखेड़ी - हाई स्कूल एवं कन्या शाला के छात्रों ने रैली निकाली। सरस्वती ज्ञान स्कूल, देवी अहिल्या पब्लिक स्कूल एवं बजरंग दल के सदस्यों ने लांस नायक शहीद राजेंद्र यादव के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर सलामी दी। इस दौरान सरपंच दुर्गाबाई दांगी, उपसरपंच रमेश यादव एवं ग्रामीण उपस्थित थे। आदिम जाति सेवा संस्था कार्यालय में अध्यक्ष गोविंद यादव ने झंडा फहराया। शाखा प्रबंधक धन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष जयराम यादव एवं संस्था के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों को नुक्ती प्रसादी बांटी गई। विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय में सुपरवाइजर कमलेश टाले ने झंडावंदन किया।
अंचल - देश के संविधान का प्रतीक गणतंत्र दिवस गांव से लेकर नगर तक राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। स्कूलों से निकली प्रभातफेरी में बच्चों ने गणतंत्र के नारे लगाए। शिक्षकों के साथ बच्चे मुख्य समारोह स्थल पहुंचे। यहां रंगारंग सांस्कृतिक व राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी गई। अतिथियों ने बच्चों में राष्ट्रप्रेम का जोश भरा। मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस - गांव से लेकर नगर तक गूंजे गणतंत्र दिवस के नारे, मेधावी बच्चे सम्मानित
11 स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की दी प्रस्तुति