- Hindi News
- विधायक ने किया मावठे से खराब फसलों का अवलोकन
विधायक ने किया मावठे से खराब फसलों का अवलोकन
भास्कर संवाददाता - ठीकरी
गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के समापन के बाद विधायक बाला बच्चन ने बरुफाटक, जाहुर व अन्य गांवों में दौरा किया। यहां मावठे से खराब हुई फसलों को देखा। साथ ही तहसीलदार को नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की बात कही। वहीं तहसीलदार केसी तिवारी ने कहा फसलों का निरीक्षण पटवारी व अन्य कर्मचारी कर रहे है। रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।
श्री बच्चन ने किसानों से चर्चा कर उनकी परेशानी को हल करने का आश्वासन दिया। कई खेतों तक पहुंचने पर अंधेरा होने से टार्च के लाइट में निरीक्षण किया। महिलाओं व बच्चों से उनके हाल जाने। किसान हरेसिंह ने कहा शिक्षक समय पर नहीं आता है। इस पर उन्होंने शिक्षक की समस्या को हल करने की बात कही। रात 8 बजे कार्यकर्ताओं, सरपंच व अन्य की बैठक ली। कार्यकर्ताओं व सरपंच ने कहा काम की राशि अब तक नहीं मिली है जबकि अन्य पार्टी के लोग गलत काम कर रहे है। जिनकी राशि जल्द निकल रही है। विधायक ने क्षेत्र में हुए कामों का निरीक्षण करने की बात कही। साथ ही भुगतान होने पर जांच कराने की बात कही। जल्द ही जनपद ठीकरी की बैठक लेकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान जाहुर सरपंच दशरथ मदन, सागवी सरपंच नानसिंह मोरे, रणछोड़ भाई, बरुफाटक से मनोज मित्तल, अशोक मित्तल, धनश्याम सोलंकी, ब्रजमोहन अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।