उपजेल में स्टाफ की कमी को करेंगे दूर
भास्कर संवाददाता - सेंधवा
उपजेल में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने के लिए रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी। डीजी जेल सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को उपजेल का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही। डीजी जेल सोमवार सुबह 11.30 बजे उपजेल पहुंचे। यहां उन्होंने जेल का निरीक्षण किया। कैदियों से सवाल-जवाब किए। इसके अलावा कैदियों को दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता देखी। व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने की बात कही। उन्होंने बताया नई भर्ती होने से रिक्त पदों की पूर्ति हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि उपजेल में 5 प्रहरियों के पद रिक्त हैं।
बड़वानी भी पहुंचे डीजी सुरेेंद्र सिंह
जेल डीजी सुरेंद्रसिंह सेंधवा में निरीक्षण के बाद दोपहर 3 बजे बड़वानी केंद्रीय जेल में पहुंचे। यहां पर उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया और जेल की व्यवस्थाएं जानी। जेलर जीएल औसारी ने जेल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। करीब एक घंटा निरीक्षण करने के बाद श्री सिंह ने जेल में सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कराने के निर्देश दिए।