पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मावठे की बारिश से फसलें खराब

मावठे की बारिश से फसलें खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरगांव - मावठे की बारिश के कारण महेश्वर तहसील के गांवों में गेहूं, चने की हजारों एकड़ की फसलें बर्बाद हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लौटे ब्लॉक युवक कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप दांगी ने बताया पिपल्या, पिटामली, बरझर, सोमाखेड़ी, बलवाड़ा, आशापुर, महेतवाड़ा धरगांव, सुलगांव, झापड़ी सहित कई गांवों में हजारों एकड़ में खड़ी फसलें खराब हो गई। नुकसान को लेकर श्री दांगी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव को पत्र लिखकर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की मांग की है। महेन्द्र सोलंकी, प्रवीण पाटीदार, सुभाष भूरिया, अमोल जागीरदार ने मांग कि है यदि प्रशासन की ओर से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराकर शीघ्र उचित मुआवजा नहीं दिया जाता है तो कांग्रेस उग्र आंदोलन कर किसानों की समस्याओं के लिए धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम करने के लिए बाध्य होगी।