- Hindi News
- :जब्त किए चार वाहनों में से तीन वाहनों को खोजबीन के बाद छोड़ा, एक के खिलाफ केस दर्ज
:जब्त किए चार वाहनों में से तीन वाहनों को खोजबीन के बाद छोड़ा, एक के खिलाफ केस दर्ज
भास्कर संवाददाता - बासवा
इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर समीप बासवा में संत सिंगाजी मंदिर के पास सोमवार सुबह 10.30 बजे आरएसएस एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बैलों से भरे चार वाहनों को पकड़ा। वाहनों में भरे 14 बैलों को मुक्त कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बैल सोमवार के बाजार से खरीदकर बुचडख़ानों में कटने के लिए जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने वाहनों को रोका उनमें बैलों को ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। इसमें चार बैलों की हालत बेहद नाजुक थी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और वाहनों को थाने लाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा शासन प्रशासन कितने ही चाकचौबंद हो जाए लेकिन गोवंश का परिवहन धडल्ले से हो रहा है। जिन चार वाहनों को पकड़ा गया है उनमें भरे कुछ बैल तो काफी बूढ़े हो चुके थे। ऐसे में बैलों को किसान तो खरीद नहीं सकता। ग्रामीण सागरसिंह तोमर, उपसरपंच दिलीपसिंह पंवार, आरएसएस कार्यकर्ता राजेश प्रजापत, बसंत पिंडारे, विजयसिंह, सावरियां पंवार करणसिंह पंवार ने बताया बैलों को बाजार से खरीदकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।
जांच के बाद ३ वाहनों को छोड़ा, १ वाहन पर हुई कार्रवाइ-
थाना उपनिरीक्षक केएस सोलंकी ने बताया जब्त किए गए तीन वाहनों को खोजबीन एवं किसानों के आने के कारण छोड़ दिया गया। वहीं एक वाहन के खिलाफ अवैध गोवंश परिवहन का केस दर्ज किया गया है। श्री सोलंकी ने बताया जिस वाहन का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हुआ है, उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जब्त वाहन में भरे बैलों का मेडिकल परीक्षण कर उन्हें गौशाला पहुंचा दिया जाएगा।
पकडे गए वाहनों को सनावद थाने लाया गया।
अवैध गोवंश के चार वाहन पकडे, पुलिस ने जब्त किए वाहन