पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुंड से निकाला मलबा घाट से हटाया

कुंड से निकाला मलबा घाट से हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चमंदिरों की दीवारों पर लिखे स्लोगन भी मिटाए
भास्कर संवाददाता - महेश्वर
नगर परिषद द्वारा नर्मदा तट स्थित घाट पर प्राचीन कुंड की सफाई कर निकाला मलबा घाट पर ही छोड़ दिया गया था। कई दिनों बाद भी मलबा नहीं उठाया गया। इससे आम नागरिकों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों व स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। भास्कर ने शनिवार को समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर परिषद ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मलबा हटाकर घाट की साफ-सफाई की है। इसके साथ ही कलेक्टर के निर्देश पर मंदिरों एवं छत्रियों पर लिखे स्लोगन को भी मिटवाया गया। सीएमओ संजय कानूनगो ने बताया कि कलेक्टर नवनीत कोठारी के घाटों के निरीक्षण के दौरान जगह-जगह मंदिरों व छत्रियों पर लिखे स्लोगनों को हटवाकर बोर्ड बनवाकर नियम लिखने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया नए बोर्ड तैयार करवाकर सुरक्षित स्थानों पर लगवाए जाएंगे। घाटों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।