पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यहां भी मनाया गणतंत्र पर्व

यहां भी मनाया गणतंत्र पर्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> जिला कांग्रेस मुख्यालय पर भीकनगांव विधायक व जिलाध्यक्ष झूमा सोलंकी ने झंडावंदन किया। इस दौरान महासचिव रवि जोशी, मोहन पाटीदार, गणपति परसाई आदि मौजूद थे।
> शासकीय हाईस्कूल पंधान्या के विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली और सरपंच व उपसरपंच ने ध्वजारोहण किया।
> प्रेस क्लब में अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने तिरंगा फहराया। अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत युवा महासभा ने महिला सभा स्थित निराश्रित बच्चों को फल वितरित कर गणतंत्र पर्व मनाया। विराट मानवता परिवार ने भी महाराष्ट्रीयन धर्मशाला आनंद भवन में ध्वजारोहण किया।
> अघावण स्कूल में अतिथि श्रीराम पाटीदार, शिवराम पाटीदार व किसान संघ जिलाध्यक्ष सीताराम पाटीदार थे। बच्चों ने राष्ट्रीय प्रस्तुतियां दी। रमेशचंद पाटीदार, राजाराम पाटीदार, प्रेमचंद चौहान आदि शिक्षक मौजूद थे।
> बरसलाय स्कूल में प्राचार्य रश्मि मेहता ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। अध्यक्षता देवराम यादव ने की।
> लोनारा में प्राचार्य जेसी जोशी ने ध्वज फहराया। यहां सभी स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। सभापति सरपंच सेवंतीबाई व उपसभापति दुर्गाशंकर खाटरिया थे। विमल गुप्ता, एसएस चौहान, केपी गोस्वामी, जगदीश सोलंकी, एचडी सूल्या, शीतल मुकाती आदि थे।
> डालका में राष्ट्रीय नारों के साथ रैली निकाली। प्राचार्य एमआय खान ने ध्वज फहराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अतिथि दिनेश सेन व दिनेश बाबा थे।
> देवी रुकमिणी स्कूल में प्राचार्य शालिनी रतौरिया ने संबोधित किया। बच्चों की मुख्य समारोह डीआरपी लाईन तक रैली पहुंची।
> परशुराम युवा संगठन ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने 120 युवाओं को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। सचिव सुधीर नाईक, अभय जोशी, विवेक पंड्या, आकाश कानूनगो आदि मौजूद थे।
> स्वामी विवेकानंद स्कूल व नर्मदा वेली में कवि डॉ शंभूसिंह मनहर ने ध्वजारोहण कर बच्चों को प्रेरित किया। मताधिकार व राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित किया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
> ऊन कन्या आश्रम की बालिकाओं ने अधीक्षिका रमिला कछवाहे के नेतृत्व में मुख्य समारोह में आदिवासी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।