पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ञ्चहत्या के प्रयास का मामला दर्ज

ञ्चहत्या के प्रयास का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - कसरावद
यहां अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर आकर एक परिवार को निशाना बनाते हुए खिड़की से एक-एक कर तीन गोली दागी। गनीमत रही कमरे में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना की पीडि़त परिवार ने पुलिस को जानकारी देकर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। शंका के आधार पर दो युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात १०.४५ बजे की है। खरगोन मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास रहवासी सुरेश अमीचंद पाटीदार वार्ड 5 के यहां खिड़की से तीन गोलियां दागी गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे थे। पेट्रोल पंप से उत्कृष्ट स्कूल तक करीब एक घंटे क्षेत्र में घूमते देखे गए थे। घटना के बाद रात में ही रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस को प्रारंभिक जांच में तीन खाली कारतूस मिले हैं। हमला 315 बोर की पिस्टल से हुआ है। थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया सुरेश पाटीदार ने छोटी कसरावद गांव में लड़की की सगाई की थी। किसी कारणवश रिश्ता टूट गया। जिस लड़के से सगाई की थी कुछ दिन पहले उनका विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता भी हो गया था। श्री पाटीदार ने उक्त लड़के पर शंका जाहिर की है। पुलिस ने लड़के एवं एक अन्य दोस्त से मामले को लेकर पूछताछ की है।