साधारण सभा में चुनाव हुए
भास्कर संवाददाता - खरगोन
सहकारी बैंक एवं सहकारी संस्थाओं के रिटायर्ड कर्मचारी संघ की चतुर्थ साधारण सभा में वर्षभर का पत्रक व बैलेंसशीट प्रस्तुत की गई। इस दौरान चुनाव भी हुए। इसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष रमेशचंद्र भटोरे, एमएल पुरोहित व सीजी पटेल उपाध्यक्ष, घनश्याम निमाड़े, प्रधानमंत्री, चंपालाल पाटीदार मंत्री, ताराचंद जैन करही कोषाध्यक्ष तथा डीपी श्रीवास, नाथूलाल राठौड़, तुकाराम पटेल, जिरभान बामनिया, मोहनसिंह चौहान, चंद्रकांत जोशी आदि सदस्य लिए बनाए गए।