- Hindi News
- बेटा नहीं होने पर पटवारी ने पत्नी को पीटा
बेटा नहीं होने पर पटवारी ने पत्नी को पीटा
ञ्च देशगांव में पदस्थ पटवारी अखिलेश पचोरे की हरकत पर कोर्ट ने जमकर फटकारा
भास्कर संवाददाता - खंडवा
खंडवा के विट्ठल नगर निवासी पटवारी अखिलेश पचोरे ((४३)) ने बेटा नहीं होने की बात पर पत्नी उमा पचोरे के साथ जमकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। घटना 26 जनवरी की है। पत्नी-बेटियों की शिकायत पर पटवारी पचोरे के खिलाफ केस दर्ज किया था। पचोरे देशगांव में पदस्थ है। पत्नी-बेटी को प्रताडि़त करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पटवारी को जिला न्यायालय में पेश किया। सोमवार को उसे कोर्ट से जमानत तो मिल गई लेकिन पत्नी-बेटी के रहमो-कर्म पर। न्यायाधीश ने पटवारी को जमकर फटकारा। परिवार के भविष्य को देखते हुए न्यायाधीश ने उसे सशर्त जमानत दी। कोर्ट में पत्नी और बेटियों ने कहा वे नौकरी से हटवाना नहीं चाहते और न ही उसके साथ रहना चाहती हैं।