- Hindi News
- जननी एक्सप्रेस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, अलग अलग हादसों में चार घायल
जननी एक्सप्रेस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, अलग-अलग हादसों में चार घायल
ञ्च इंदौर-इच्छापुर स्टेट हाईवे, बोरसल फाटा बोरगांव बुजुर्ग के पास हुए हादसे
भास्कर संवाददाता - शाहपुर/निंबोला
रविवार-सोमवार को अलग-अलग हादसों में पति-पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा धूलकोट रोड पर हुआ। बाइक सवार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। दूसरे हादसे में बोरसल फाटे के पास जननी एक्सप्रेस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। तीसरा हादसा इंदौर-इच्छापुर स्टेट हाईवे पर हुआ। इसमें बाइक फिसलने से पति-पत्नी घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस १०८ से जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया।
केस-१ : बाइक की टक्कर से घायल
रविवार शाम ५.३० बजे धूलकोट रोड पर बाइक सवार धूलकोट निवासी अनिल थाठे ने पैदल जा रहे खातला निवासी अंबालाल हरलिया को टक्कर मार दी। इससे अंबालाल बुरी तरह घायल हो गया। राह चलते लोगों ने घायल को उठाया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस १०८ मौके पर पहुंची। इससे अंबालाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। निंबोला पुलिस ने अनिल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
केस-२ : जननी एक्सप्रेस से मारी टक्कर
दूसरा हादसा शाहपुर क्षेत्र में बोरसल फाटे के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक अंतुर्ली निवासी विट्ठल गाजा साइकिल से बोरसल स्थित खेत जा रहा था। इस दौरान इच्छापुर की ओर से आ रही जननी एक्सप्रेस एमपी-६८ टीओ-१३६ के ड्राइवर ने विट्ठल को टक्कर मार दी। रोड पर गिरने से विट्ठल के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उठाया। एंबुलेंस १०८ से विट्ठल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
केस-३ : बाइक फिसलने से पति-पत्नी घायल
तीसरा हादसा इंदौर-इच्छापुर स्टेट हाईवे पर बोरगांव बजुर्ग के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक शांताराम पत्नी ममता को लेकर बाइक से हसनपुरा जा रहा था। बोरगांव बुजुर्ग के पास बाइक फिसलने से पति-पत्नी रोड जा गिरे। इससे दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस १०८ से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।