पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल अवधि का अध्यापकों को मिलेगा वेतन

हड़ताल अवधि का अध्यापकों को मिलेगा वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन - राज्य अध्यापक संघ प्रांताध्यक्ष एवं सुसनेर विधायक मुरलीधर पाटीदार ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार सीएम से भोपाल में भेंटकर अध्यापकों के वेतनमान में विसंगति एवं हड़ताल अवधि के वेतन संबंधी चर्चा की। सीएम ने अध्यापकों की हड़ताल अवधि का वेतन देने संबंधी आदेश जारी करने को कहा। प्रतिनिधिमंडल में जिले से जगदीश यादव भी शामिल थे।
वेतन के लिए 18.50 करोड़ रुपए मिले
दो-तीन माह से वेतन से जूझ रहे अध्यापक, संविदा शिक्षक, गुरुजी व अतिथि शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। अध्यापक संविदा संयुक्त मोर्चा जिला संयोजक प्रभुराम मालवीय ने बताया वेतन के संबंध में मंगलवार सहायक आयुक्त बीसी पांडेय से चर्चा की गई। उन्होंने बताया अध्यापक संवर्ग के वेतन के लिए 18.50 करोड़ रुपए का आवंटन मिल गया है। इससे रुका वेतन प्राप्त हो जाएगा। आवंटन संकुल प्रभारियों को कराया जा रहा है।
प्रांतीय बैठक में 40 जिलों के 300 प्रतिनिधि शामिल- संघ की भोपाल में प्रांतीय बैठक अध्यक्ष पाटीदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश के 40 जिलों के 30 अध्यापक प्रतिनिधि शामिल हुए। जिले से प्रभुराम मालवीय ने समय पर वेतन न मिलने सहित अन्य मांग रखी। प्रतिनिधियों ने छठे वेतनमान की चार में से दो किश्तों के भुगतान की बात भी उठाई। इस दौरान जिले से जगदीश यादव, रफीक बेग मिर्जा, घनश्याम पटेल, सुंदरलाल राठौर, अतिक खान, अमित शर्मा, आशीष तिवारी, अनिल गुप्ता, गोपीचंद सहिते आदि मौजूद थे।



सीएम से मिले राज्य अध्यापक संघ प्रतिनिधि, मिला आश्वासन