- Hindi News
- पुनर्वास नीति के अनुसार लाभ देने की मांग
पुनर्वास नीति के अनुसार लाभ देने की मांग
ञ्चजनजाति हित रक्षा मंच ने कहा मांग नहीं मानी तो सीएम का करेंगे घेराव
भास्कर संवाददाता - खंडवा
जनजाति हित रक्षा मंच ने अपनी २० सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने मांग रखी कि हमें पुनर्वास नीति के अनुसार लाभ दिया जाएं।
मंच के प्रांताध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपूत का कहना है हमें इंदिरा सागर परियोजना के संचालक के लिए पैतृक जमीन का त्याग किया है, लेकिन इसमें बदले नाममात्र का मुआवजा दिया है। परियोजना से २५५ गांव प्रभावित है। उन्होंने मांग की है कि अधिग्रहित की गई जमीन के बदले जमीन दी जाए। पांच एकड़ सिंचित भूमि, विशेष राहत पैकेज, पर्यटन स्थलों पर स्वयं के व्यवसाय खोलने की अनुमति, पुनर्वास स्थल के निर्माण कार्यों में मशीनों के बजाय मजदूरों को रोजगार दिलाना आदि मांग है। श्री राजपूत ने कहा यदि हमारी मांगों को निराकरण नहीं हुआ तो हम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का घेराव करेंगे।
२० सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन