प्रभावितों ने दोहराई सर्वे की मांग
भास्कर संवाददाता - धुलकोट
मंगलवार को खारक बांध का काम फिर शुरू हो गया। दोपहर 1 बजे पहुंचे एसडीएम जितेंद्र सेनानी ने बांध प्रभावितों से भी चर्चा की। डूब प्रभावितों ने उनसे पुन: सर्वे कराने की मांग की। क्षेत्र के जूना बिलवा में करीब 50 से 60 की संख्या में महिला व पुरुष एकत्रित हुए। डूब प्रभावित मुन्ना डांगरिया, काल्या कनास्या, कड़वीबाई, नकलीबाई, झबरसिंह पटेल, सुमला वेरसिंह, पठान रुपसिंग ने बताया चौखण्ड, महासिया, मोहदड़ सहित कई गांवों का सर्वे नहीं किया गया है। उन्होंने क्षेत्र में फिर से सर्वे कराकर नामों को जोडऩे की मांग की है। एसडीएम श्री सेनानी के साथ भीकनगांव एसडीओपी करणसिंह रावत, भगवानपुरा थाना प्रभारी एसआर चौहान, तहसीलदार बसंती ठाकुर एवं अन्य अफसर उपस्थित रहे। बांध स्थल पर पुलिस बल के साथ सफाईकर्मी भी मौजूद रहे।
डूब प्रभावितों से चर्चा करते एसडीएस जितेंद्र सेनानी।
खारक जलाशय : ५०-६० लोगों ने एसडीएम से की चर्चा