पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिखेरे भक्ति के रंग

बिखेरे भक्ति के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसूद - नगर की नेक्स्ट वल्र्ड एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। भारत भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने हिंदू, मुस्लिम, सिख व इसाई धर्मों की झलक दिखाई। बच्चों ने दुर्गा माता के नौ रूप, शिवजी के बारह ज्योतिर्लिंग तथा अष्ट विनायक गणेश के आठ रूपों को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किए। इसमें अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष भैरव प्रसाद गोले, मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष रमा वास्कले तथा विशेष अतिथि उमेश वर्मा, एनआर पाटीदार थे।



भास्कर संवाददाता - पानसेमल

सुनो गोर से दुनिया वालों बुरी नजर न हम पे डालो, हम हैं हिंदुस्तानी.., कश्मीर तू, मैं कन्याकुमारी साथ-साथ में कर जाएगी पूरी हमारी.., मेरी चुनर उड़-उड़ जाए, बरसो रे मेघा मेघा बरसो.., चूड़ी जो खनकी हाथों में.. जैसी फिल्मी गीतों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी।

नगर के शासकीय हाईस्कूल दोंदवाड़ा में मंगलवार को वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समाज में जनजाग्रति पर डॉ. एमबीबीएस पर अंधविश्वास को हटाने का संदेश नाटक से दिया। 4 दिनी वार्षिकोत्सव पर विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक, शारीरिक, खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियां हुई। छात्रों ने सुगम संगीत, प्रश्नमंच, चित्रकला, शतरंज, गोला फेंक, चेयर रेस, रस्सीकूद, नीबू रेस, क्रिकेट, रंगोली, खो-खो, कक्षा सजावट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान राजेंद्र शितौले, कन्हैयालाल जैन, बाबूलाल खलाणे, ईश्वर बारूड़े, अश्विन सोनीस, कश्मीरा पटेल, बबीता नरगांवे सहित शिक्षक व पालक उपस्थित थे। संचालन जामलसिंह पंड्या ने किया तथा आभार प्राचार्य दिनेश गुप्ता ने माना।



सुनो गोर से दुनिया वालों बुरी नजर

न हम पे डालो, हम हैं हिंदुस्तानी...

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति