- Hindi News
- चाइल्ड आईडी से परेशान पालकों ने किया हंगामा
चाइल्ड आईडी से परेशान पालकों ने किया हंगामा
भास्कर संवाददाता - महेश्वर
नगर परिषद कार्यालय में समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान बनने वाली स्कूली विद्यार्थियों की चाइल्ड आईडी को लेकर पेरशान पालकों ने मंगलवार को हंगामा किया। पालक संजू सोनी ने बताया कि उनका निवास जन्म से नगर में है वही उनका नाम सर्वे में नहीं लिखा गया है। वहीं स्कूल से विद्यार्थियों को चाइल्ड आईडी के लिए परेशान किया जा रहा है। विभागीय गलती के कारण पालकों को परेशान होना पड़ रहा है। इस दौरान राकेश राठौड़, मोहन शर्मा आदि ने भी अपनी परेशानी बताई अध्यक्ष दामोदर महाजन, सीएमओ संजय कानूनगो की की समझाईश पर पालकों को शांत कर दोपहर में विद्यालयों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलवाई गई। बैठक में शिक्षकों ने अपनी समस्या बताई वहीं परिषद के समग्र से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी समस्या से शिक्षकों को अवगत करवाया। बैठक को संबोधित करते हुए संकुल के दीनानाथ यादव ने कहा कि पूर्व में ही अशासकीय स्कूले सजग हो जाती तो अभी तक काफी कार्य पूर्ण हो चुका होता। समग्र से जुड़ी बैठकों में भी प्राईवेट स्कूलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति नगण्य होती थी। बैठक में स्कूलों के प्रतिनिधि के साथ सत्यदेव बदुके, विक्रम पटेल, सेजाद खान, नासीर कुरैशी, विजय सोनी, नगर पंचायत के महेश गेहलोत, लक्ष्मीचंद चावरे, आदि उपस्थित थे।
नगर परिषद कार्यालय में हंगामा करते पालक।