‘आप’ ने बिजली विहीन गांव में मनाया पर्व
भास्कर संवाददाता - खरगोन
आप ने बिजली विहीन गांवों में आदिवासी बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। जिला संयोजक महिमाराम भार्गव ने बताया भगवानपुरा तहसील में 200 घरों की बस्ती लाहौर पानी में पर्व मनाया। 1244 आबादी का यह गांव आज भी बिजली से वंचित है। यहां कार्यकर्ताओं ने झंडे बांटकर बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान नितिन कुलमी, नितेश दसौंधी भी थे। यहां से लौटकर पार्टी ने स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत कराकर बिजली संबंधी कार्रवाई की मांग की।
अशोकनगर में गाए निमाड़ी लोकगीत-अशोकनगर जिला मुख्यालय पर भारत पर्व में जिले के निमाड़ी लोकगायक शिव गुप्ता ने लोकगीतों के माध्यम से राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। म्हारो प्यारो हिंदुस्तान की खूब सराहना हुई। दल में 10 सदस्य शामिल थे। कलेक्टर संजय गोयल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा।
राजपूत युवा सभा ने फल बांटे-अभा क्षत्रिय राजपूत युवा नगर ईकाई ने महिला सभा में निराश्रित बच्चों को फल बांटे। अध्यक्ष अजयसिंह मंडलोई ने बताया कार्यक्रम बाद घर-घर जाकर समाज सदस्यों का सर्वे किया गया। साथ ही समाज उत्थान में विचार-विमर्श किया।
प्रभातफेरी निकाली, लगाए राष्ट्रप्रेम के नारे
भगवानपुरा - गणतंत्र दिवस पर स्कूली छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। रैली उत्कृष्ट स्कूल प्रांगण पहुंची। यहां विधायक विजयसिंह सोलंकी ने झंडा फहराया। कार्यक्रम में जनपद शिक्षा केंद्र के बीआरसी लोकेंद्र शाह, रामेश्वर पुलोरिया, सरपंच सरदार गावड़े सहित अन्य अफसर उपस्थित रहे। तहसील मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, शासकीय अस्पताल, कृषि कार्यालय सहित पुलिस थाने में भी तिरंगा फहराकर सलामी दी।
झंडावंदन कार्यक्रम में भाग लेकर फहराया झंडा
नागझिरी। स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर प्रभातफेरी निकाली। सभी शासकीय कार्यालयों में झंडावंदन कार्यक्रम हुआ। छात्रों ने झंडावंदन कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी।
जेआईटी में ध्वज फहराया
जेआईटी बोरावां में सभी संस्थाओं का संयुक्त कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। डायरेक्टर डॉ डीके पंडा, प्राचार्य डॉ अतुल उपाध्याय, संजीत यादव, जीआरवाय फॉर्मेसी प्राचार्य डॉ सुजीत पिल्लई, गुलाबबाई स्मृति शिक्षा संस्थान प्राचार्य डॉ सुरेंद्र तिवारी, प्रियदर्शिनी स्कूल प्राचार्य नितिन मिश्रा सहित विद्यार्थी मौजूद थे।
सप्ताह में एक दिन ग्राम सचिवालय लगाएंगे
नागझिरी - गणतंत्र दिवस की विशेष ग्रामसभा में ग्राम पंचायत ने जनहित के कई निर्णय लेते हुए ठहराव-प्रस्ताव पारित किए। इनमें सप्ताह में एक दिन ग्राम सचिवालय लगाए जाने सहित क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि व बारिश से गेहूं, चना फसल के नुकसानी का सर्वे कर तहसीलदार को सूचित करने का भी निर्णय लिया गया। ग्रामसभा में सरपंच शंकरसिंह देवड़े, उपसरपंच राजेंद्रसिंह परिहार, सचिव किशोर यादव सहित पंच व ग्रामीण उपस्थित थे। इसी तरह समीप के गांव बडग़ांव में भी ग्रामसभा का आयोजन हुआ।
देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए
टांडाबरुड़। गणतंत्र दिवस पर शासकीय एवं निजी संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने गांव के मुख्य मार्गों से प्रभातफेरी निकाली। कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में झंडावंदन के बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल, वंदे मातरम विद्यालय, अनंत विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। ग्राम पंचायत में सचिव महादेव चतुर्वेदी ने झंडावंदन किया। पुलिस थाना परिसर, सहकारी समिति, जिला सहकारी बैंक, वन विभाग, शासकीय अस्पताल, पशु चिकित्सालय में भी झंडावंदन किया।
कुकडोल में ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस की 65वीं वर्षगांठ पर कुकडोल में प्रभातफेरी निकाली गई। ध्वजारोहण सरपंच हेमंत चौहान ने किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक-राष्ट्रीय कार्यक्रम पेश किए। अतिथि रतन दादा चौहान, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भुवानीराम, सौदानसिंह चौहान, दीपक चौहान, माधव चौहान थे। विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संचालन शरद जोशी ने किया। आभार प्राचार्य रामकृष्ण महाजन ने माना।
बालसमुद - छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। ग्राम पंचायत परिसर में उपसरपंच सुरेश पाटीदार ने झंडावंदन किया। उमावि परिसर के मुख्य कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सादिक ठेकेदार, कमलेश पटेल, सुरेश पाटीदार, संस्था प्राचार्य अनिल शर्मा, डीके गुप्ता, दिनेश मंडलोई, कालु पटेल, गिरधारी पटेल एवं ग्रामीण उपस्थित थे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गांव की टीम द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन पर कप्तान जावेद खान को ट्राफी दी गई। सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा शिवानी पटेल को प्रांत स्तरीय स्वास्थ्य प्रतियोगिता में प्रथम आने पर ट्राफी दी गई। श्री व्यंकटेश मेरिट स्कॉलरशिप की ओर से हाईस्कूल-हायर सेकंडरी स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई।
गणतंत्र दिवस पर प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान
गणतंत्र दिवस - बच्चों को झंडे बांटे व कलेक्टर को बताई समस्या