पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़ौदा अहीर में कल से लगेगा टंट्या भील मेला

बड़ौदा अहीर में कल से लगेगा टंट्या भील मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
क्रांतिकारी टंट्या भील की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर मे आदिवासी संस्कृति गुरुवार से झलकेगी। पांच दिनी इस मेले में टंट्या मामा के चरित्र से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा निमाड़ी गम्मत, कवि सम्मेलन, भजन संध्या, निमाड़ी लोकगीत, कबड्डी स्पर्धा और स्कूली सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। निमाड़ के जननायक टंट्या भील मेले का शुभारंभ गुरुवार शाम 4 बजे होगा। यह मेला आदिम जाति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत पंधाना और मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। मेले के लिए संस्कृति विभाग ने तीन लाख रुपए की राशि भेज दी है। पंधाना जनपद सीईओ चंदरसिंह मंडलोई ने बताया मेले को लेकर विभागीय तैयारी पूरी हो चुकी है। मेले में टंट्या मामला से जुड़ी झलकियां दिखाएंगे। इसमें उनके पुराने फोटोग्राफ रहेंगे। इस बार श्रीमद भागवत कथा और श्रीराम कथा का आयोजन किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में घाटाखेड़ी, दिवाल, पंधाना स्कूल के विद्यार्थी रंगारंग प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया पांच दिनी इस मेले के दौरान मेडिकल कैंप, पेयजल व्यवस्था, पुलिस कंट्रोल रूम एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था रहेगी।